देश

Budaun: राजकीय मेडिकल कॉलेज का बुरा हाल, चूहों ने ICU में भर्ती मरीज के कुतर दिए अंग, मचा हड़कम्प

-विजय श्रीवास्तव

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक चूहे ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है. दरअसल मेडिकल कॉलेज के ICU में एक मरीज भर्ती था, जिसके अंग चूहों ने कुतर दिए और स्टाफ सोता ही रहा. जब इसकी जानकारी हुई तो मेडिकल कॉलेज में हड़कम्प मच गया और मीडिया के सवाल करने पर स्टाफ पर कार्रवाई की बात करते रहे.

सूत्रों के मुताबिक, बदायूं जिले के राजकीय मेडिकल कालेज के आईसीयू वार्ड में दातागंज तहसील क्षेत्र के दातागंज बुध बाजार निवासी राम सेवक गुप्ता को हादसे में गम्भीर रूप से घायल होने के बाद भर्ती कराया गया था. उनका यहां पर इलाज चल रहा था और उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल स्टाफ ने आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रख दिया और फिर उनका इलाज चलने लगा. इसी दौरान रात में चूहों ने उनके शरीर के कई अंगों को कुतर दिया और स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लगी.

चूहों ने उनके शरीर के माथे, कान और पैर बुरी तरह से कुतर कर जख्मी कर दिया था और उससे खून टपक रहा था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब उनकी पत्नी स्वाति उन्हें देखने आईसीयू वार्ड में गयीं तो यह सब देख वह दंग रह गयीं. उन्होने बताया कि जब वह आईसीयू में गईं तो देखा कि एक चूहा उनके पति के पैर क़ो कुतर रहा था और उस जगह से खून निकल रहा था.

ये भी पढ़ें- UP News: “पहले गंदगी और गैंगवार थी गोरखपुर की पहचान…लेकिन अब यह बदल रहा है”, गोरखपुर में बोले योगी

मरीज रामसेवक के भाई ने बताया कि मेडिकल कालेज की इतनी बड़ी लापरवाही के चलते स्टाफ पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने ऊपर स्तर पर की है. मरीज के भाई ने बताया कि, कालेज के जिम्मदार लोग लापरवाह स्टाफ पर जाँच कर कार्यवाही की बात कह रहे हैं. वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एनजी प्रजापति का कहना है कि, इस मामले की जाँच करा कर लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि रामसेवक गुप्ता सात जून को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे. इसके बाद दिल्ली में उपचार कराया लेकिन सुधार नहीं होने पर 30 जून को उन्हें स्थानीय राजकीय मेडिकल कालेज में रेफर करा लिया गया. एक सप्ताह से उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी इसलिए उनको वेंटीलेटर पर रखा गया है. तो वहीं इस घटना के बाद से परिवार चिंतित है कि कहीं फिर से चूहे उनके शरीर को नुकसान न पहुंचा दें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बलिया में कांग्रेस भवन पर BJP का कब्जा? गंगाजल से धुला कार्यालय, कांग्रेस बोली- 72 घंटे में FIR नहीं तो होगा बड़ा बवाल

UP News: बलिया कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा फहराने के बाद सियासी…

12 minutes ago

अवमानना नोटिस पर DMRC का हलफनामा, सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली मेट्रो ने क्या-क्या बताया?

सुप्रीम कोर्ट के अवमानना नोटिस पर DMRC ने हलफनामा दाखिल कर बताया है कि प्रदर्शन…

15 minutes ago

टिहरी से त्रिशूली तक: आखिर क्यों हिमालयी जलविद्युत परियोजनाओं को चाहिए नई सोच और क्लाइमेट रियलिटी चेक?

तीस्ता और त्रिशूली की आपदाओं ने हिमालयी जलविद्युत परियोजनाओं की कमजोरियों को उजागर किया है.…

29 minutes ago

काम खत्म कर लौट रही थीं डॉक्टर साहिबा, सिरफिरे ने फेंका तेजाब; चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान

बेगूसराय के हर्रख मोहल्ले में अस्पताल से घर लौट रही महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने…

32 minutes ago

झारखंड के गांवों पर मंडराया खतरा, 700 करोड़ रुपये अटकने से सियासी घमासान

Jharkhand News: झारखंड की पंचायतों में बुनियादी विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से…

56 minutes ago

इंकलाब जिंदाबाद आज भी क्यों गूंजता है? सड़कों पर क्या हो रहा है और लोग आखिर कहना क्या चाहते हैं?

इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…

1 hour ago