देश

Orai Road Accident: उरई में भीषण सड़क हादसा, लोडर को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटे और दादी सहित 4 की मौत, दर्जनों घायल

Orai Road Accident: उत्तर प्रदेश के उरई में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. इस दर्दनाक हादसे को लेकर खबर सामने आई है कि, तीर्थस्थल दर्शन कर लोडर से एक ही गांव के दो दर्जन से अधिक लोग लौट रहे थे. इसी दौरान करीब पौने एक बजे शहर कोतवाली के कैथेरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से उतरते समय बड़ा हादसा हो गया. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर डंपर ने पीछे से लोटर को इतनी तेज टक्कर मारी कि लोडर पलट गया और गांव के एक शिक्षक के मासूम बेटे के साथ ही उनकी पत्नी और मां के साथ ही एक छात्रा की मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है. पुलिस ने बताया कि, इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. तो वहीं घटना के तुरंत बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव के रहने वाले एक कोचिंग टीचर लालू उर्फ दूर्वासा यादव अपने छात्रों को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबरा माता के दर्शन करने गए थे. लोडर में गांव की कुछ पुरुष व महिलाएं भी सवार थीं. रविवार की देर रात लोडर दर्शन कर लौट रहा था. करीब पौने एक बजे शहर कोतवाली के कैथेरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से उतरते वक्त उनके लोडर को पीछे से एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे लोडर पलट गया और सवार सभी लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं तो वहीं सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां, घायल लालू उफ दूर्वासा यादव के दो साल का बेटा अनुरुद्ध, पत्नी प्रियंका देवी (28), मां मुन्नी देवी (50), छात्रा नैंसी (16) की मौत हो गई है तो वहीं घायलों का इलाज अभी चल रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: आज वाराणसी में पीएम मोदी देंगे 37 विकास परियोजनाओं की सौगात, जनसभा को सम्बोधित कर फूकेंगे चुनावी बिगुल

इनका जारी है इलाज

छात्र विशाल, आयुष, रितिका, आकांक्षा, ओमनी, रजनी, अंजलि सहित कई लोग घायल हो गए हैं. तो वहीं शिक्षक दुर्वासा भी गम्भीर रूप से घायल हैं और उनको हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया गया है. तो वहीं अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है. सूचना मिलते ही मौके पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई है और फरार डंपर वाले की तलाश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

8 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

34 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

45 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

57 minutes ago