देश

UP Politics: ‘राम मंदिर में बीजेपी की नहीं कोई भूमिका…’ शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- प्राण प्रतिष्ठा का नहीं मिला निमंत्रण

Ayodhya Ram Mandir: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का तेजी से निर्माण कार्य जारी है और 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन भी होने जा रहा है. इसी दिन रामलला को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विराजमान होंगे और उनके हाथों से ही सभी धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे. कार्यक्रम को लेकर दिन-रात तैयारी जारी है. तो इसी बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है कि, मंदिर निर्माण में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है. इसी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई न्योता मिला है या नहीं पर उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा का उनको निमंत्रण नहीं मिला है.

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पार्टी को मजबूत करने में जुटे शिवपाल यादव इन दिनों प्रदेश के हर जिले का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इसी क्रम में वह सहारनपुर के देवबंद पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात की. उनसे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के बारे में पूछा गया और निमंत्रण को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ‘‘राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के आदेश पर हो रहा है. इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है.’’ इसी के साथ कहा कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में होने जा रहे प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को सपा को आगामी 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है. इसी के साथ ही इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि, इंडिया गठबंधन में पीएम के कई चेहरे हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए किया गया है. इसी के साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कहा कि, समाजवादी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी है. कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश से जुट जाने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें- Explainer: भारत के दुश्मनों को कौन कर रहा ढेर? अब तक इन खूंखार आतंकियों की हुई हत्या

अभी बाकी है अदालत का फैसला

मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद-श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि ‘‘उसमें अदालत का फैसला आना बाकी है. न्यायालय जो भी फैसला देगा उसका सम्मान किया जायेगा.’’ इसके अलावा शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया और कहा कि, भाजपा ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है. देश में बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. भाजपा ने जनता से केवल झूठा वादा किया. सपा नेता ने आगे कहा कि, यह पार्टी इतना झूठ बोलती है कि पिछले नौ वर्ष में एक भी वादा पूरा नहीं किया है. अगर भाजपा का ग्राफ देखें तो बीजेपी हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

22 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

26 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

38 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

39 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

54 minutes ago