देश

“हमारी सामूहिक चेतना को जगाने से पहले और कितनी मौतें?”, Israel Hamas युद्ध पर सोनिया गांधी ने लिखा लेख

इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग को 3 हफ्तों से ज्यादा का समय हो चुका है. इस दौरान हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इसी बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक लेख लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि एक सभ्य दुनिया में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने इस लेख में ये भी कहा है कि इजरायल का टारगेट अब उस आबादी से बदला लेने का है, जो असहाय और निर्दोष है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली सैन्य शस्त्रागारों में से एक की विनाशकारी ताकत बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं और पुरुषों पर लागू की जा रही है. इस हमले का हमास से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है.

“युद्ध की वजह से हजारों परिवारों का पूरी तरह से सफाया हो गया”

सोनिया गांधी ने अपने लेख में आगे लिखा है कि इस युद्ध की वजह से हजारों परिवारों का पूरी तरह से सफाया हो गया है. पूरे के पूरे शहर मलबे में तब्दील हो गए. इस मानवीय संकट का सामना करने में स्वास्थ्य सेवाएं फेल हो गई हैं. फिलिस्तीन के लोग खाना-पानी, कपड़े, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की किल्लत से जूझ रहे हैं. जो किसी सामूहिक सजा देने से कम नहीं है.

अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है- सोनिया गांधी

उन्होंने लिखा है कि बाहरी दुनिया के लोग जो मानवीय मदद करना चाहते हैं, उन्हें गाजा पट्टी से बाहर ही रोक दिया गया है. राहत सामग्री की जितनी जरूरत है, उसका एक हिस्सा या फिर उससे कुछ ज्यादा ही पहुंच पा रहा है. ये अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के साथ ही अमानवीय और पीड़ादायक है.

“सामूहिक चेतना जगाने से पहले और कितनी मौतें?”

सोनिया गांधी आगे लिखती हैं कि मानवता अब परीक्षण पर है. इजरायल पर क्रूर हमलों से हम सामूहिक रूप से कमजोर हो गए थे. ठीक उसी तरह से अब इजरायल की तरफ से किए जा रहे जवाबी हमले से भी हम कमजोर पड़ गए हैं. हमारी सामूहिक चेतना को जगाने से पहले और कितनी मौतें होंगी. इजरायल हमास के कृत्य की तुलना फिलिस्तीनियों से करके बहुत बड़ी गलती कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Sri Lanka ने की PAK जैसी हिमाकत, समंदर से 37 भारतीय मछुआरों को कैद कर ले गई श्रीलंकाई नौसेना, नौकाएं भी जब्‍त

बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल की सीमा में घुसपैठ करके एक म्यूजिक फेस्टिवल पर हमला बोल दिया था. इस दौरान हमास ने सैकड़ों इजरायलियों को बंधक बना लिया था. हमास ने इजरायल पर ताबड़तोड़ 5 हजार रॉकेट बरसाए थे. जिसमें 1400 लोगों की मौत हो गई थी. इसी के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago