दिल्ली में प्रदूषण सबसे ज्यादा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है. उसी के साथ AQI का ग्राफ भी तेजी के साथ बढ़ रहा है. इसी बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बीते 24 घंटे का AQI दर्ज किया है. दिल्ली का एक्यूआई 325 दर्ज किया गया है. इसके पहले शनिवार को AQI 304 था. जिसमें और वृद्धि हुई है. शनिवार से पहले शुक्रवार को 261 थछा, जो खराब स्थिति को दर्शाता है. सीपीसीबी के अनुसार अभी इस खराब श्रेणी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
वहीं सीपीसीबी ने दिल्ली से सटे शहरों का AQI भी जारी किया है. जिसमें गुरुग्राम में 198 और ग्रेटर नोएडा में 344, गाजियाबाद में एक्यूआई 286, फरीदाबाद में 309, नोएडा में 281 AQI दर्ज किया गया है. बता दें कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.
दिल्ली मानक वेधाशाला की तरफ से जारी किए गए तापमान के आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा आज दिल्ली का मौसम साफ रहेगा. अगले 5 दिनों तक कोहरा पड़ने की उम्मीद है. पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
यह भी पढ़ें- Plane Crashes Today: अमेजन के जंगलों में गिरा हवाई जहाज, 12 लोगों की मौत, सामने आया जलते मलबे का VIDEO
बता दें कि दिल्ली और आसपास के शहरों में ठंड शुरू होते ही प्रदूषण का स्तर तेजी के साथ बढ़ने लगता है. आसपास के राज्यों में पराली जलाने के अलावा शहर में इमारतों के निर्माण से उड़ने वाली धूल-मिट्टी से शहर की हवा खराब होने लगती है. जिसके चलते स्मॉग छा जाता है. सीपीसीबी के अनुसार दिवाली के आसपास एक्यूआई का स्तर और भी बढ़ सकता है. हालांकि पटाखों के जलाने पर बैन लगाया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…