देश

‘हमारा CM कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो’- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे Sachin Pilot के समर्थन में नारे

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने 100 दिन पूरे करने के बाद अब राजस्थान (Rajasthan) के दौसा में हैं. राहुल गांधी इसका नेतृत्व कर रहे हैं. लेकिन जब राहुल गांधी ने दौसा में रविवार की सुबह जैसे ही भारत जोड़ों यात्रा की शुरूआत की. तभी उस दौरान कुछ ऐसा हुआ,  जिसने राजस्थान में सियासत के नए सुरों को बांध दिया है. जिसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया.

राहुल गांधी ने जैसे ही रविवार की सुबह राजस्थान में दौसा के कालाखों से अपनी पैदल यात्रा की शुरूआत की, तभी कुछ लोगों ने जोर-जोर से सचिन पायलट के समर्थकों ने नारे लगाना शुरू कर दिए. नारों में साफ सुना जा सकता है कि लोग कह रहे हैं ”हमारा सीएम कैसा हो ? सचिन पायलट जैसा हो, हमारा सीएम कैसा हो सचिन पायलट जैसा हो”.

सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

इस वीडियो के वायरल होते ही राजस्थान में सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि एक तरफ सचिन पायलट और अशोक पायलट के बीच में गहरी दरार की खबरें सामने आती रही हैं. उनके बीच के मतभेद किसी से छुपे हुए नहीं हैं. सचिन पायलट के समर्थक उनको सीएम बनता हुआ देखना चाहते हैं, लेकिन आलाकमान ने अभी तक अशोक गहलोत पर ही भरोसा जताया था. लेकिन इस बार राहुल गांधी की मौजूदगी में सचिन पायलट के समर्थकों ने नारेबाजी की है, ऐसे मत देखना होगा कि कांग्रेस आलाकमान इसको किस तरीके से लेता है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड में ‘श्रद्धा’ जैसा हत्याकांड, महिला की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए, फॉरेंसिक जांच के लिए पहुंची टीम

सचिन पायलट को सीएम गहलोत ने बताया था गद्दार

नवंबर के आखिरी दिनों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक साथ दिखे थे. अशोक गहलोत के द्वारा सचिन पायलट को ‘गद्दार’ बताये जाने के बाद यह पहला मौका था जब दोनों नेता एक साथ थे और मीडिया से बातचीत की थी. मीडिया में आई खबर के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बैठक हुई थी. फिर कुछ दिनों बाद सचिन पायलट और अशोक गहलोत को एक साथ देखा गया था जिसके बाद अशोक गहलोत ने यह भी कहा था कि राजस्थान में हम सब एकजुट हैं ऐसे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठक के लिए पहुंचे सचिन पायलट का अभिवादन किया इतने भी हाथ जोड़कर इसे स्वीकारा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago