दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़.
Huge crowd of devotees outside Ram temple: अयोध्या में 22 जनवरी को पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर चुके हैं. प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए मुख्य द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आज यानी बुधवार सुबह रामलला की पूजा करने के लिए सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में भक्त इकट्ठा हो गए. जानकारी के अनुसार अयोध्या का भव्य और दिव्य राम मंदिर आज से जनता के लिए खोल दिया गया है.
यह भी पढ़ेंः राम से शुरू…जय सियाराम पर खत्म हुआ PM मोदी का ऐतिहासिक संबोधन, 114 बार लिया राम का नाम, कहीं ये बातें
अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई. इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान पीएम मोदी थे. पीएम मोदी ने पुजारियों की देखरेख में मुख्य अनुष्ठान किए. इससे पहले पीएम लाल रंग का अंग वस्त्र और चांदी की छत्र लेकर ठीक 12 बजकर 5 मिनट पर मंदिर में एंटर हुए. इसके बाद लगातार 1 घंटे तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान हुए.
प्राण प्रतिष्ठा की संध्या पर पूरे देश में दीवाली मनाई गई. अयोध्या में सरयू घाट को ठीक वैसा ही सजाया गया जैसे दीवाली के दौरान सजाया जाता है. पूरे देश में दीवाली सा उत्साह और जश्न देखने को मिला. पटाखें-आतिशबाजी चलाकर लोगों ने रामलला के आने पर जश्न प्रकट किया.
समारोह में देश के सभी प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों ने हिस्सा लिया. बता दें कि उत्तरी नागर शैली में निर्मित राम मंदिर की लंबाई 380 फीट और चौड़ाई 250 फीट है। यह जमीन से 161 फीट ऊपर है. मंदिर में 392 स्तंभों और 44 दरवाजों पर देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…