Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अयोध्या में राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सबसे पहले दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे लोग

Huge crowd of devotees outside Ram temple: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज से मंदिर में आम लोग दर्शन कर सकेंगे. दर्शन के लिए राम मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है.

Huge crowd of devotees outside Ram temple

दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़.

Huge crowd of devotees outside Ram temple: अयोध्या में 22 जनवरी को पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर चुके हैं. प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए मुख्य द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आज यानी बुधवार सुबह रामलला की पूजा करने के लिए सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में भक्त इकट्ठा हो गए. जानकारी के अनुसार अयोध्या का भव्य और दिव्य राम मंदिर आज से जनता के लिए खोल दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः राम से शुरू…जय सियाराम पर खत्म हुआ PM मोदी का ऐतिहासिक संबोधन, 114 बार लिया राम का नाम, कहीं ये बातें

पीएम मोदी ने की रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा पीएम मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई. इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान पीएम मोदी थे. पीएम मोदी ने पुजारियों की देखरेख में मुख्य अनुष्ठान किए. इससे पहले पीएम लाल रंग का अंग वस्त्र और चांदी की छत्र लेकर ठीक 12 बजकर 5 मिनट पर मंदिर में एंटर हुए. इसके बाद लगातार 1 घंटे तक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान हुए.

प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनाई गई दीवाली

प्राण प्रतिष्ठा की संध्या पर पूरे देश में दीवाली मनाई गई. अयोध्या में सरयू घाट को ठीक वैसा ही सजाया गया जैसे दीवाली के दौरान सजाया जाता है. पूरे देश में दीवाली सा उत्साह और जश्न देखने को मिला. पटाखें-आतिशबाजी चलाकर लोगों ने रामलला के आने पर जश्न प्रकट किया.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: 23 जनवरी से गर्भ गृह में इस तरह होगी रामलला की पूजा, जागेंगे सुबह 4 बजे, तय किया गया शेड्यूल, कितने घंटे करेंगे विश्राम?

नागर शैली में बना है रामलला का मंदिर

समारोह में देश के सभी प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों ने हिस्सा लिया. बता दें कि उत्तरी नागर शैली में निर्मित राम मंदिर की लंबाई 380 फीट और चौड़ाई 250 फीट है। यह जमीन से 161 फीट ऊपर है. मंदिर में 392 स्तंभों और 44 दरवाजों पर देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital