Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Israel-Palestine War live Updates: एक लाख इजरायली सैनिक गाजा पट्टी पर करेंगे हमला, सैन्य प्रवक्ता ने दिया बयान

इजराइल और फिलिस्तीन समर्थक आतंकवादी संगठन हमास के बीच पिछले सप्ताह शनिवार को जंग छिड़ गई. जिसमें दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं.

इजरायल के हमले में हमास के आतंकी ठिकाने जमींदोज

इजरायल के हमले में हमास के आतंकी ठिकाने जमींदोज

इजराइल और फिलिस्तीन समर्थक आतंकवादी संगठन हमास के बीच पिछले सप्ताह शनिवार को जंग छिड़ गई. जिसमें दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं. पहले हमास की तरफ से लगातार 5 हजार रॉकेट दागे गए. जिसमें सैकड़ों इजरायली लोगों की मौत हो गई. हमास के हमले का जवाब देते हुए गाजा पट्टी पर इजरायल लगातार हमले कर रहा है. आतंकियों के तमाम ठिकानों को इजरायल ने जमींदोज कर दिया है.

हमास के हमले में 600 से ज्यादा इजराइलियों की जानें चली गई हैं

इजरायली सरकार ने रविवार शाम को बताया कि हमास के हमले में 600 से ज्यादा इजराइलियों की जानें चली गई हैं. वहीं, इजरायली की जवाबी कार्रवाई में 400 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर हमास के लड़ाके शामिल हैं. इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी ट्विटर पर कहा— “मैंने जर्मन चांसलर ओलाफ शुल्ज़, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जियो मैलोनी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बात की. उन सभी ने इज़रायल के अपनी रक्षा के अधिकार को आवश्यक बताते हुए समर्थन व्यक्त किया है. हम किसी भी कीमत पर अपने नागरिकों की रक्षा करेंगे.” जानिए युद्ध से जुड़ी पल-पल की अपडेट…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital