हैदराबाद में सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी लाइफस्टाइल वीडियोज से पहचान बनाने वाली 21 साल की यूट्यूबर बोनू कोमाली ने खुदकुशी कर ली है. हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में स्थित उनके फ्लैट में उनका शव मिला है. शुरुआती जांच और मौके से मिली उनकी डायरी के पन्नों को देखकर लग रहा है कि एक टूटते रिश्ते के दर्द ने कोमाली को इस तरह से हताश कर दिया है कि कोमाली ने मौत को गले लगा लिया.
बोनू कोमाली मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थीं और हैदराबाद में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ यूट्यूब करियर को संवार रही थीं. लेकिन पुलिस को जो सुसाइड नोट और डायरी मिली है, वो किसी फिल्म की कहानी से कहीं ज्यादा दर्दनाक है. डायरी से पता चला कि कोमाली पिछले 37 दिनों से एक भयंकर मानसिक पीड़ा से गुजर रही थीं.
21 फरवरी को अपनी डायरी में उन्होंने लिखा,
“मुश्किल है, लेकिन उन्हें अपने दिल में सुरक्षित रखना सबसे बहादुरी वाला काम है… आई एम मिसिंग यू मैन”
कोमाली के ये शब्द बताते हैं कि वो अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से किस तरह जुड़ी हुई थीं और ब्रेकअप के बाद की दूरी उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रही थी.
डायरी में कोमाली ने अपनी उम्मीद और डर को शब्दों में पिरोया था. उन्होंने लिखा कि उन्हें पता है कि वो लड़का उनका नहीं है और न ही वो वापस रुकने की कोशिश कर रहा है, फिर भी उनके मन का एक छोटा सा कोना आज भी उसका इंतजार कर रहा है. कोमाली ने लिखा,
“मैं जिंदगी में आगे बढ़ने से डरती हूं, क्योंकि क्या पता जिस पल मैं सच में दूर चली जाऊं, वो मुड़कर मुझे ढूंढने लगे?”
यही वो उम्मीद थी जिसने शायद उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया और अंत में वो हार गईं.
कोमाली की मां कुवैत में रहकर परिवार के बेहतर भविष्य के लिए काम करती हैं. सुसाइड से ठीक पहले कोमाली ने अपनी मां को एक मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, “मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां, अपना और छोटे भाई का ख्याल रखना.” इसे पढ़ते ही मां परेशान हो गई. उन्होंने बार-बार फोन किया, लेकिन कोमाली ने फोन नहीं उठाया.
घबराई हुई मां ने हैदराबाद में अपने एक दोस्त को फ्लैट पर भेजा. जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को बुलाया गया. रायदुर्गम पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कोमाली की लाश मिली.
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि सुसाइड से कुछ समय पहले कोमाली ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को फ्लैट पर बुलाया था. फुटेज में दिख रहा है कि कोमाली दरवाजे पर खड़ी हैं और वो लड़का बिना कुछ कहे वहां से मुड़कर चला जाता है. ऐसा माना जा रहा है कि उस दिन कोमाली ने रिश्ते को बचाने की आखिरी कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहने के बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.
ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…