प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि वह बेकसूर हैं. ईडी ने चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जब ईडी की टीम उन्हें गिरफ्तार करके ले जा रही थी तो बाहर इंतजार कर रही मीडिया से उन्होंने बस इतना कहा, ‘मैं बेकसूर हूं…’
आप विधायक पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए वित्तीय अनियमितता और अवैध भर्ती जैसे गंभीर आरोप हैं, लेकिन वे इन आरोपों को शुरू से खारिज करते रहे हैं. उनका दावा है कि राजनीतिक साजिश के तहत उन पर इस तरह के आरोप लगाए गए हैं, जिनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.
अमानतुल्ला खान को ED ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों और इसकी संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सोमवार को गिरफ्तार किया. माना जा रहा है कि बोर्ड की कीमत 100 करोड़ रुपये है.
ईडी की टीम सोमवार सुबह अपने अधिकारियों के साथ जैसे ही अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची तो आप विधायक की त्यौरियां चढ़ गईं. वह अपनी बेगुनाह होने की दलीलें देते हुए कहने लगे कि ‘आपको मेरे यहां से कुछ नहीं मिलेगा’. आप विधायक के परिजनों में शामिल एक शख्स ने अपनी मां की बीमारी का हवाला देते हुए कहा कि अगर उनकी मां को कुछ हुआ, तो वह ईडी के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी.
आप विधायक ने गिरफ्तारी से पहले ईडी की छापेमारी को लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया था. इसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पर पहुंच चुकी है. मुझे और आप नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा. ईमानदारी से अवाम की खिदमत करना गुनाह है? आखिर यह तानाशाही कब तक?’
उधर, आप विधायक की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. आप सांसद संजय सिंह ने अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कहा, ‘यह गिरफ्तारी बहुत महंगी पड़ेगी भाजपाइयों. दिल्ली में बुरी तरह हारोगे. बिना सबूत के अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया है.’
आप नेता सौरव भारद्वाज ने कहा, ‘केंद्र सरकार खुलेआम गुंडागर्दी कर रही है. एक सड़ा हुआ मामला वक्फ बोर्ड में भर्ती से जुड़ा था, उस मामले में बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष और हमारे विधायक अमानतुल्लाह खान को आरोपी बनाया गया था. सबसे पहले 2016 में हंगामा मचा कि एसीबी जांच कर रही है.’
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…