कुवैत यात्रा के समापन पर PM Modi को कुवैत के प्रधानमंत्री ने दी विशेष विदाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत की अपनी दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा समाप्त की, जिसे कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने हवाई अड्डे पर विशेष सम्मान के साथ विदाई दी. इस यात्रा ने भारत और कुवैत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया है.
The Order of Mubarak Al Kabeer: PM मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान मिला, यह 20वां इंटरनेशनल अवार्ड
'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' कुवैत का सबसे बड़ा सम्मान है, प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मिलना हमारे देश के लिए गर्व की बात है. यह भारत की वैश्विक कूटनीति और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को दर्शाता है.
PM Modi ने कुवैत में भारतीय श्रमिकों से की मुलाकात, प्रवासी कल्याण को लेकर उठाए कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में भारतीय प्रवासी समुदाय और श्रमिकों से मुलाकात की, उनके कल्याण के लिए कई कदम उठाने का वादा किया. मोदी सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए सुरक्षा, कानूनी प्रवासन और बेहतर कार्य स्थितियों को सुनिश्चित करने के लिए कई पहलें की हैं.
मैंने यहां मिनी हिंदुस्तान देखा: कुवैत में प्रवासी भारतीय समुदाय से बोले PM Modi
पीएम मोदी ने अपने कुवैत दौरे में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें मिनी हिंदुस्तान जैसा अपनापन महसूस हो रहा है. उन्होंने भारत और कुवैत के रिश्तों को सभ्यता, स्नेह और व्यापारिक संबंधों पर आधारित बताया.





