देश

एक ही बारिश में धंस गया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, रातों रात किया गया दुरुस्त

लखनऊ को बलिया से जोड़ने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बने अभी पूरे एक साल भी नहीं हुए और ये धंस गया. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सुल्तानपुर में हलियापुर थाने के 83वें किमी के पास धंस गया. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धंसने की खबर मिलते ही यूपीडा के अधिकारियों में हंगामा मच गया. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की मजबूती का दावा करने वाली यूपीडा की पोल पट्टी खुल गई.

लखनऊ से बलिया तक जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का 16 नवंबर 2021 में सुलतानपुर जिले के करवल खीरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया था. अभी पूरे एक वर्ष पूरे नहीं हुए थे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धंस गया. एक्सप्रेसवे पर 5 फीट की चौड़ाई का करीब 10 फीट गड्ढा बन गया. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धंसने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे धंसने की सूचना पर यूपीडा के अधिकारियों में हंगामा मचा हुआ हैं.

वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हलियापुर क्षेत्र में हुए करीब 15 फीट के गढ्ढे में लखनऊ की ओर से आ रही कार घुस गई. इसमें पीछे से आ रही कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं हैं. बृहस्पतिवार रात में ही यूपीडा ने क्रेन व जेसीबी भेज कर मरम्मत कार्य शुरू करवाया. साथ ही बड़े वाहनों का आवागमन रोककर छोटे वाहनों को कॉशन पर बगल से निकलवाया गया. शुक्रवार की सुबह तक सड़क का गड्ढा भरा गया. मौके पर हलियापुर पुलिस व यूपीडा के अधिकारी मौजूद थे. इस बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आ रहे वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे क्या है जानें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 किमी लम्बा है. इसे बनाने में 22,497 करोड़ रुपए की लागत खर्च हुई है. इस पर टोल टैक्स भी वसूला जाता है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे नौ जिलों को जोड़ता है. यह लखनऊ , बाराबंकी , अमेठी , सुलतानपुर , अयोध्या , अंबेडकर नगर, आजमगढ़ , मऊ और गाजीपुर से होते हुए गुजरता है. यह चंद सराय गांव, राजधानी लखनऊ से शुरू होता है और हैदरिया गांव, एनएच-31, गाजीपुर जिले में जाकर खत्म होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

29 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

30 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

38 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

1 hour ago