Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा’, केजरीवाल के मंत्री पर सामूहिक धर्मांतरण कराने का आरोप

'राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा', केजरीवाल के मंत्री पर सामूहिक धर्मांतरण कराने का आरोप

बीजेपी ने आप पर लगाया लोगो को धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

नई दिल्ली- देश में मजहब की सियासत इन दिनों उरूज पर है. मजहब की सियासत इस बार कोई और नहीं बल्कि  दिल्ली और पंजाब की की सत्ताधारी पार्टी AAP के नेता कर रहे हैं. बीजेपी के नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल की सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर एक गंभीर आरोप लगा दिया है. सिरसा ने कहा है कि, राजेंद्र गौतम  एक जनसभा के दौरान लोगों से उनका धर्म परविर्तन कराने की बातें कह रहे हैं. 

बीजेपी नेता सिरसा ने राजेंद्र पाल गौतम के साथ-साथ केजरीवाल सरकार पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केजरीवाल के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की रैली का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ” “तुम हमें सत्ता दो… हम तुम्हारा धर्म परिवर्तन करेंगे!“ –

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का यह वीडियो ‘मिशन जय भीम’ कार्यक्रम का बताया जा रहा है.  गौतम ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ”चलो बुद्ध की ओर मिशन जय भीम बुलाता है. उन्होंने आगे लिखा.. आज “मिशन जय भीम” के तत्वाधान में अशोका विजयदशमी पर डॉ. अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड पर 10,000 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने तथागत गौतम बुद्ध के धम्म में घर वापसी कर जातिविहीन और छुआछूत मुक्त भारत बनाने की शपथ ली. नमो बुद्धाय, जय भीम!”

बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल सरकार को घेरा

इस कार्यक्रम के वीडियो पर  बीजेपी नेता  केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी को जमकर घेर रहे हैं. दिल्ली में बीजेपी के सांसद  मनोज तिवारी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”इतना हिंदू विरोधी क्यों है AAP? हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ शपथ ले भी रहे है और दिला भी रहे है ये आप के मंत्री”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital