पीएम मोदी और जया किशोरी.
National Creators Award 2024: भारत मंडपम में आयोजित ननेशनल क्रिएटर्स अवार्ड कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कथा वाचक और मोटिवेटर जया किशोरी को सम्मानित किया. जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए पुरस्कृत किया गया है. उन्हें सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार दिया गया है. जया किशोरी को यह सम्मान उनके द्वारा किए गए सरहनीय समाजिक कार्यों के लिए दिया गया है.
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- “मैं उन सभी बेटियों को बधाई देता हूं जिन्हें आज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. मुझे आप सभी पर बहुत गर्व है. मैं देश और दुनिया की महिलाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.” समारोह के दौरान पीएम मोदी ने जया किशोरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अध्यात्म द्वारा लोगों में आत्मवत तरीके से रुचि बढ़ाई है.
कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित जया किशोरी के पीएम मोदी ने उनके बारे में जानना चाहा. परिचय देते हुए जया किशोरी ने कहा कि वो भागवत की कथा करती हैं. उन्होंने आगे कहा कि बचपन से ही गीता जी (भगवत गीता) के ऊपर खास बातें लोगों को बताती हैं. उनके जीवन में शांति, सुकून और खुशी सब आध्यात्मकता से ही आई है. आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए उन्होंने युवाओं को भी प्रेरित किया.
अध्यात्म की बातों पर पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को डर लगता है कि इसका मतलब झोला लेकर निकल जाना. प्रधानमंत्री ने जया किशोरी से आग्रह किया कि इसका कुछ उपाय बताइए. जिसके जवाब में जया किशोरी ने बताया कि सबसे बड़ा ज्ञान ग्रंथ श्रीमद्भगवत गीता है. गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को एक बार भी नहीं कहा कि राज्य छोड़ो यानी अपने कर्म से पीछे हट जाओ.
यह भी पढ़ें: कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर समेत इन युवा हस्तियों को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, LPG के दामों में किया 100 रुपये की कटौती का ऐलान
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…