IAS Govind Mohan New Union Home Secretary: आईएएस ऑफिसर गोविंद मोहन नए केंद्रीय गृह सचिव होंगे. केंद्र की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी नियुक्ति की घोषणा कर दी है. मोहन वर्तमान गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का स्थान लेंगे.
अधिसूचना में कहा गया कि अजय मोहन, जो अगले महीने 59 वर्ष के हो जाएंगे, वह IAS अधिकारी अजय कुमार भल्ला की जगह लेंगे, जिन्हें अगस्त 2019 में केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था और वे लगभग 5 साल तक इस पद पर रहे.
वर्तमान में, गोविंद मोहन संस्कृति मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं. और, अब केंद्रीय गृह सचिव के रूप में नियुक्ति उनके पद की वरिष्ठता के अलावा – कैबिनेट सचिव से बस एक पायदान नीचे तथा प्रशासनिक एवं नीतिगत मामलों पर केंद्रीय गृह मंत्री को सलाह देने की प्रमुख जिम्मेदारी के साथ – आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अधिक महत्व रखती है.
उत्तर प्रदेश के रहने वाले गोविंद मोहन अगस्त 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और उन्होंने मई से सितंबर 2018 तक गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और सितंबर 2018 से सितंबर 2021 तक अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया है.
यह भी पढ़िए: ED के नए डायरेक्टर होंगे 1993 बैच के IRS अधिकारी राहुल नवीन, जानें सरकार ने कितने वर्षों के लिए की नियुक्ति
अजय भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो रहा है. ऐसा माना जा रहा था कि अजय भल्ला को लगातार 5वां सेवा विस्तार मिलेगा, लेकिन आज ही केंद्र सरकार ने गोविंद मोहन को नया गृह सचिव नियुक्त कर दिया.
— भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…