देश

बिहार में ट्रेन के गार्ड ने दिव्यांग यात्री से की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Bihar News: वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन के गार्ड ने दिव्यांग यात्री के साथ बदसलूकी की. दिव्यांग यात्री के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रेन का गार्ड दिव्यांग को धक्का देकर ट्रेन से उतार रहा है.

भारतीय रेल अपने यात्रियों को बेहतर सेवा और सुरक्षा प्रदान करने का अक्सर दावा करती है. लेकिन विभाग के कुछ कर्मचारी इससे उलट काम कर रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया बिहार के समस्तीपुर से सामने आया. दरअसल, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दिव्यांग बोगी से एक वीडियो सामने आया, जिसमें साफ दिख रहा है कि गार्ड गुस्से से आग बबूला होकर दिव्यांग यात्री को कॉलर पकड़कर खींच रहा है.

बताया जा रहा है कि यात्री रोसड़ा के थतिया गांव का निवासी है और वो समस्तीपुर स्टेशन पर वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था. इस दौरान उसे इस दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा. गार्ड की पहचान राम आशीष दास के रूप में हुई है. पूरे मामले को लेकर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया है, जिसमें दिव्यांग यात्री के साथ बदसलूकी की जा रही है. इस मामले के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं.

बता दें कि भारतीय रेलवे की अधिकतर ट्रेन में आखिरी की एक या दो बोगियां दिव्यांगजनों के लिए रखी जाती हैं जहां पर शारीरिक रूप से विकृत व्यक्ति बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा सुगमता के साथ कर सकता है. जहां एक ओर सरकार इस सोच के साथ काम कर रही है कि दिव्यांग व्यक्ति भी आम लोगों की तरह अपने सारे काम कर सके और समाज के देखने का नजरिया बदला जा सके, वहीं ऐसी घटनाएं हैरान करने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- सुकेश चंद्रशेखर का 200 करोड़ की ठगी का मामला: जैकलीन की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 18 सितंबर को करेगा सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

8 minutes ago

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…

18 minutes ago

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

41 minutes ago

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

2 hours ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

2 hours ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

2 hours ago