देश

सर्वे में सामने आ रही है असलियत,आज़मगढ़ में चल रहे हैं 100 से ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त मदरसे

उत्तर प्रदेश सरकार मदरसों का सर्वे करा रही है. सर्वे का काम जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है,वैसे-वैसे चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. अब आज़मगढ़ को ही लीजिए.यहां के बारे में खुलासा हुआ है कि जिले में 101 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे चल रहे हैं. यानि के ये मदरसे अवैध रूप से संचालित है. शासन के निर्देश पर आजमगढ़ जिले में अब भी मदरसों के सर्वे का काम जारी है. सर्वे के दौरान यहां के संचालकों से तमाम सवाल पूछे गये जिनका वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए.

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने जब पूरे प्रदेश में मदरसा के सर्वे का आदेश जारी किया था तो इसका भारी विरोध हुआ था. लेकिन अब जब मदरसों के सर्वे का काम अंतिम चरण में है तो एक बात तो साफ तौर पर जाहिर हो गई है कि सरकार ने जो निर्णय लिया था वह कहीं से गलत नहीं था. प्रदेश के कई जिलों में मदरसा सर्वे के काम में यह बात सामने आई है कि कई मदरसे बिना मान्यता के ही संचालित किए जा रहें हैं. बता दें कि जिले में अभी तक रजिस्टर्ड मदरसों की संख्या 387 है.

आजमगढ़ जिले में प्रशासन को अब तक 101 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. हालांकि प्रशासन के सर्वे का काम अब भी जारी है, जिले के 8 तहसीलों के आंकड़े आने बाकी है. अंतिम आंकड़े आने के बाद यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है. मदरसों के सर्वे की तिथि बढ़ाकर 20 अक्टूबर तक कर दिया गया है.

जिले के एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा का कहना है अभी तक जिले में जांच में 101 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं. ऐसे में इन सभी अनरजिस्टर्ड मदरसों को रजिस्टर्ड कराना होगा. अन्यथा इन मदरसों को बंद करा दिया जाएगा. एडीएम प्रशासन ने बताया कि जिले के एसडीएम, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और बीएसए के नेतृत्व में लगातार सर्वे किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

24 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago