Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Medical College

NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के बीच सरकारी MBBS सीटों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. 550 से लेकर 700+ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए किन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की क्या संभावनाएं है और काउंसलिंग के दौरान किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है, जानिए इस रिपोर्ट में.

UP News: जालौन के उरई मेडिकल कॉलेज परिसर के पास एसओजी और सर्विलांस टीम की अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह से मुठभेड़ हुई.जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी.

डॉक्टर्स डे पर बिहटा ESIC हॉस्पिटल में इंटर्न कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स को छः महीने से लंबित स्टाइपेंड मिलना शुरू हो गया है. बता दें कि इस मुद्दे को सबसे पहले भारत एक्सप्रेस ने उठाया था और प्रमुखता से खबर दिखाई थी. जिसके बाद पिछले महीने से सभी ट्रेनी डॉक्टरों का स्टाइपेंड मिला है!

उत्तर प्रदेश सरकार ने बागपत और कासगंज में नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण को मंजूरी दी है. साथ ही, हाथरस में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज और बलरामपुर में केजीएमयू के सैटेलाइट सेंटर को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा.

वाराणसी का पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज बनेगा. वहां कॉलेज परिसर में तीन ब्लॉक बनेंगे. निर्माण कार्य में सहयोग करने के लिए दमानी ग्रुप से करार हुआ.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई. 2014 में 30 से बढ़कर, राज्य में अब 86 मेडिकल कॉलेज हैं.

गुजरात के जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का मामला. आरोप है कि रैगिंग के दौरान 18 वर्षीय पीड़ित छात्र को उसके सीनियर्स द्वारा तीन घंटे तक खड़ा रखा गया.

क्या आपको पता है कि आरजी कर कौन थे, जिनके नाम पर इस मेडिकल कॉलेज का नाम रखा गया है? उनका पूरा नाम डॉक्टर राधा गोविंद कर था. उन्होंने ही 1886 में इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना की थी.

'वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज' की सोच के साथ सरकार ने अब उत्‍तर प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी है. इसके बाद एमबीबीएस की कुल 11200 सीटें हो गई हैं. इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 5150 और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 6050 एमबीबीएस की सीटें शामिल है.

बीते 9 अगस्त को कोलकाता के सरकारी आरजे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था. पुलिस ने बलात्कार और हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.