Categories: देश

सरकार बनी तो कांस्टेबल भर्ती दौड़ में हुई युवकों की मौत की जांच कराएंगे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में उत्पाद विभाग में कांस्टेबल की नौकरी के लिए दौड़ के दौरान 15 युवकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भर्ती परीक्षा के नाम पर राज्य में 15 से ज्यादा युवाओं की जान चली गई. मां के लाडले और बहनों के प्यारे भाई प्रदेश सरकार की अव्यवस्था के शिकार हो गए.

पीएम ने कहा, “झारखंड सरकार मृत युवकों के परिवार वालों का दर्द समझने के बदले उनके जख्मों को कुरेदने में लगी है. मैं जान गंवाने वाले युवाओं को श्रद्धांजलि देता हूं. झारखंड में कुछ ही महीनों के बाद भाजपा सरकार बनेगी तो सारे मामले की जांच कराई जाएगी. जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा.”

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान युवाओं से जुड़ी समस्याओं का प्रमुखता से जिक्र किया. उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार को युवाओं की कोई चिंता नहीं. इस सरकार ने हर साल जेपीएससी, जेएसएसी की परीक्षाएं कराने का वादा किया था, लेकिन उसके बदले यहां नौकरी बेचने वाले गिरोह पनप रहे हैं. पेपर लीक करने वालों को शह दी जा रही है. हर परीक्षा गड़बड़ियों का शिकार है. ऐसी राज्य सरकार को झारखंड से हटाना ही होगा.

उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम को झूठ और लूट की पार्टी बताते हुए कहा कि ये लोग जब भी कुछ देने की बात करें तो सावधान हो जाइए. जेएमएम को कांग्रेस से ही लूट की ट्रेनिंग मिली है. ये लोग लोकलुभावन योजनाओं के नाम पर आपकी जेब पर डाका डालेंगे. झारखंड में मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास में अवैध वसूली हो रही है. यहां तक कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भी वसूली की जा रही है. जनता को लूटना ही जिनका पेशा हो, वो आपको कभी भी कुछ देंगे क्या?

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि झारखंड की जनता राज्य के विकास के लिए वोट करेगी. हमारी सरकार वादे करने के बाद उन्हें पूरा करने में यकीन रखती है. हमने लोकसभा चुनाव में तीन करोड़ गरीबों को मकान देने का वादा किया था. यह वादा हम पूरा कर रहे हैं. इसी तरह हमने 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की गारंटी का वादा किया था. कुछ दिन पहले हमने इस फैसले पर भी मुहर लगा दी. हम अपने वादे के अनुसार, हर घर तक जल पहुंचा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- “जेएमएम, कांग्रेस और RJD झारखंड के सबसे बड़े दुश्मन”, पीएम मोदी बोले- सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं ये लोग

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

14 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

28 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

34 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

34 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

45 minutes ago