देश

Haridwar News: गंगा में डूबा IIT का छात्र, कैमरे में कैद हुई हादसे की दर्दनाक तस्वीर

Haridwar News: हरिद्वार से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक छात्र को उसकी शर्त पूरी करना भारी पड़ गया. छात्र ने गंगा में तैरकर पार करने की शर्त लगाई थी. और वो देखते ही देखते कब आंखों से ओझिल हो गया पता ही न चला. इस दौरान वहां मौजूद उसके दोस्त उसे बचाने की वीडियो बनाते रहे.

आजकल हादसों में लोगों की मदद करने से ज़्यादा वीडियो बनाना आम बात हो गई है. ऐसी ही एक घटना हरिद्वार में भी देखने को मिली. जहां एक छात्र गंगा में डूब रहा था और उसके दोस्त वीडियो बनाने में इतने व्यस्त थे. दोस्त की जान कब जोखिम में गई उन्हें पता भी न चला.

दरअसल, हरिद्वार में IIT रुड़की का छात्र सिद्धार्थ अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा में नहाने गया था. दोस्तों से उसने तैरकर गंगा पार करने की शर्त लगाई थी. जब सिद्धार्थ गंगा तैरकर पार कर रहा था तो उसकी वीडियो बनाने के लिए दोस्त भी गंगा किनारे खड़े हो गए.

गंगा में तैरता सिद्धार्थ काफी दूर तक चला गया पर इससे पहले कि वह गंगा के दूसरे किनारे पर पहुंचता. तेज धारा की चपेट में आकर वह बह गया. और उनके दोस्तों को पता भी न चला. जब उन्हें लगा सिद्धार्थ अब काफी दूर निकल गया और उसे आवाज़ें दी. सिद्धार्थ ने कोई जवाब नहीं दिया तो दोस्त डर गए. जिसके बाद SDRF और पुलिस को सूचना दी गई. जहां SDRF और जल पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सिद्धार्थ का शव बरामद किया.

ये भी पढ़ें: Delhi Metro Suicide: मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा शख्स, अस्पताल में मौत, मानसिक रूप से बीमार था

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. पुलिस सिद्धार्थ के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है. लेकिन ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इस तरह के युवाओं के अहंकार से जान जोखिम में डालना कितना सही है. इस घटना ने सबक दिया कि कभी कभी आपका हंसी मज़ाक दूसरों की जान भी ले सकता है. युवाओं की एक शर्त उनके अहंकार के साथ मौत की वजह बन जाती है. सिद्धार्थ की तरह न जाने कितनों ने अपनी जान गंवाई होंगी. इसलिए इस तरह की शर्तों से बचना जरूरी है और सही समय पर सही मदद से किसी की जान बचाई जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago