यूटिलिटी

जानें Instagram पर ब्लू टिक पाने का आसान तरीका, तुरंत हो जाएंगे वेरिफाइड

इस समय Instagram काफी पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है. ज्यादातर युथ इसी लोकप्रिय प्लेटफॉर्म को यूज करते है. कंपनी ने लोगों को Instagram ब्लू टिक की भी सुविधा दी है. लेकिन ब्लू टिक पाने या यूं कहें की इंस्टाग्राम पर वेरिफाइड होने के लिए आपको कुछ कंडीशन्स को पूरा करना पड़ता है. तो आइए जानते हैं क्या है इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक पाने का सही तरीका.

किसे मिल सकता है ब्लू टिक?

Instagram पर ब्लू टिक केवल सेलेक्टेड यूजर्स को ही दिया जाता है. इसमें वो लोग भी शामिल हैं जो फेमस हैं. यूज़र्स के नाम के आगे लगे ब्लू टिक से ये कन्फर्म हो जाता है कि ये अकाउंट ओरिजिनल है और इसको इंस्टाग्राम ने कन्फर्म कर दिया है. अगर आप भी इंस्टाग्राम की फेमस लिस्ट में जाना चाहते हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा. इंस्टाग्राम पर वेरिफिकेशन लेने के लिए आपको सरकार की ओर जारी फोटो आइडेंटिटी कार्ड सब्मिट करनी होगी. यदि आपका प्रोफाइल बिजनेस से जुड़ा है तो आपको अपने बिजनेस से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को सब्मिट करना पड़ता है.

रिजेक्ट भी कर सकता है इंस्टाग्राम

सबसे पहले इसके लिए अकाउंट का नोटेबल होना जरूरी है. Instagram पर ब्लू टिक के लिए अप्लाई करने पर आपकी रिक्वेस्ट को रिजेक्ट भी कर दिया जाता है. इसके लिए आपको अप्लाई करने से पहले अपने अकाउंट को  पूरा कर लेना चाहिए. सबसे पहले आपको अकाउंट सेटिंग में जाना है.

ये भी पढ़ें- Tips for Buying Insurance: गाड़ी के इंश्योरेंस में ना हो नुकसान, लेते समय इन जरुरी बातों का रखें ध्यान

ऐसे करें बदलाव

अकाउंट सेटिंग में आपको Request Verification का ऑप्शन दिखेगा. यहां पर आप सभी अपनी डिटेल्स भर सकते हैं. इसके बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट सब्मिट करने होगा. इसके साथ ही अगर आप पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं या ब्लॉगिंग करते हैं तो आप अपनी प्रकाशित ख़बरों का लिंक भी इसमें लगा सकते हैं.

कंपनी देगी नोटिफिकेशन और ईमेल

वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट के बाद आपको इंस्टाग्राम की प्रतिक्रिया का इंतज़ार करना होगा. आपको कंपनी की ओर से नोटिफिकेशन और ईमेल दिया जाएगा. आपको अकाउंट वेरिफाइड होने के बाद आपके अकाउंट नाम के आगे ब्लू टिक दिखने लगेगा. एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है तो आप इसके लिए दोबारा अप्लाई भी कर सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

10 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

32 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago