देश

इल्तिजा मुफ्ती ने फिर दिया विवादित बयान, अब ‘जय श्री राम’ नारे को लेकर कही ये बात, सावरकर का भी किया जिक्र

महबूबा मुफ्ती की बेटी और पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुओं पर दिए गए एक और बयान ने सियासी गलियारों में हंगामा मचा दिया है. हिंदुत्व को बीमारी बताने वाले बयान के बाद उन्होंने कहा है कि जय श्री राम का नारा आजकल हिंसा और लिंचिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा है.

इल्तिजा मुफ्ती का नया बयान

इल्तिजा ने कहा, “हिंदुत्व और हिंदू धर्म में अंतर है. हिंदुत्व की अवधारणा सावरकर ने भारत में पेश की थी और यह नफरत फैलाने वाली फिलॉसफी है. जय श्री राम का नारा अब रामराज्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका इस्तेमाल अब मुस्लिम बच्चों को पीटने के लिए किया जा रहा है.”

बीजेपी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

उनके इस बयान पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “हिंदुत्व देश की संस्कृति है और इल्तिजा को सनातन संस्कृति के बारे में अधिक जानना चाहिए. उन्हें हिंदुत्व से डर लगता है.” वहीं, जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने इसे अमर्यादित बयान बताया और इल्तिजा से माफी की मांग की. उन्होंने कहा, “राम का नाम लेकर उन्होंने जो बयान दिया, वह निंदनीय है और राजनीति में ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए.”

राशिद अल्वी ने बयान का किया समर्थन

इसके विपरीत, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इल्तिजा के बयान का समर्थन किया और इसे संतुलित बताया. उन्होंने कहा, “इल्तिजा ने हिंदू धर्म की सराहना की है और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- “हिंदुत्व एक बीमारी है”, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने सोशल मीडिया पर लिखा विवादित पोस्ट

इल्तिजा का पुराना बयान क्या था?

इल्तिजा मुफ्ती ने अपनी पोस्ट में राम के नाम पर मुस्लिम बच्चों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने लिखा था, “राम के नाम पर हो रहे इस व्यवहार को देखकर भगवान राम भी शर्म से सिर झुका लेंगे. उनका नाम लेकर मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए पीटा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार किया. हिंदुत्व एक बीमारी बन चुका है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

21 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

53 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago