दुनिया

इस देश में जादू-टोने के शक में हुआ नरसंहार, गैंगस्टर ने 110 बुजुर्गों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा

कैरेबियन देश हैती (Haiti) के सिटे सोलेइल इलाके में जादू-टोने के आरोप में बड़े पैमाने पर हत्याएं हुई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वीकेंड पर करीब 110 बुजुर्गों की जान ले ली गई. इन हत्याओं का जिम्मेदार एक स्थानीय गिरोह का नेता और उसका समूह है.

गिरोह के मुखिया मोनेल “मिकानो” फेलिक्स ने यह नरसंहार करवाया. उसका दावा था कि इलाके के बुजुर्ग जादू-टोने के जरिए उसके बीमार बच्चे को नुकसान पहुंचा रहे थे. वूडू प्रीस्ट (तांत्रिक) की सलाह पर फेलिक्स ने इन लोगों को निशाना बनाया.

सिटे सोलेइल: गरीबी और हिंसा का गढ़

सिटे सोलेइल, राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के पास स्थित है. यह इलाका हैती के सबसे गरीब और हिंसक क्षेत्रों में गिना जाता है. यहां गिरोहों का दबदबा है.

गिरोह ने शुक्रवार को 60 और शनिवार को 50 बुजुर्गों की हत्या की. ये सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे. हत्या के लिए चाकू और छुरों का इस्तेमाल किया गया. गिरोह ने मोबाइल फोन के उपयोग पर पाबंदी लगा रखी थी. इससे निवासियों के लिए नरसंहार की खबरें बाहर पहुंचाना मुश्किल हो गया.

गिरोह नेता पर पहले भी कार्रवाई

2022 में फेलिक्स पर पड़ोसी देश डोमिनिकन गणराज्य (Dominican Republic) में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके बावजूद वह अपने क्षेत्र में हिंसा को अंजाम देता रहा.


ये भी पढ़ें- सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का विमान पहुंचा रूस, पुतिन ने शरण देने का किया ऐलान


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

2 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago