देश

देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर, दिल्ली-NCR और यूपी में अलर्ट जारी, पहाड़ी क्षेत्रों में आफत बनकर बरस रहे बादल

IMD Weather Alert: देश के ज्यादातर हिस्सो में बारिश का दौर लगातार जारी है. कहीं हल्की बारिश से मौसम सुहाना है तो कहीं तेज बारिश से सड़के जाम हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है. वहीं पहाड़ी राज्यों में जब से मानसून की शुरुआत हुई है तभी से बाढ का खतरा बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले पूरे एक हफ्ते तक बारिश अधिकतर राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा.

IMD के अनुसार दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक गरज-चमक से साथ बादल बरसेंगे.

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. एक तरफ दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी तो दूसरी तरफ कई जगहों पर मुसलाधार बारिश होने की आशंका है. IMD का कहना है कि 26 जुलाई तक ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहने वाला है और आज भी बारिश आ सकती है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में तेज बारिश होगी तो कई जगह ऐसी भी है जहां सूखा पड़ा रहेगा. हालांकि 24 जुलाई को प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान जताया गया है, साथ ही तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिलेगी.

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश बनी आफत

पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है. हिमाचल के शिमला, कांगडा, मंडी समेत कई इलाकों में आफत की बारिश बरस रही है. यहा पहले ही बारिश लोगों का काफी नुकसान हो चुका है और अब भी मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

वहीं उत्तराखंड़ में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही है कई जगहों पर लैंडस्लाइड होने की वजह से सड़को पर लंबा जाम लगा है. साथ ही नदियां भी उफान पर है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर लगे इस प्रतिबंध को भारत ने 23 अगस्त तक बढ़ाया, पहलगाम हमले के बाद लगा था बैन

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

30 minutes ago

Target 243: क्षेत्रीय ‘बड़े भाई’ के बिना बिहार की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की कोशिश

BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…

31 minutes ago

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

38 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

42 minutes ago