देश

दिल्ली-UP में गर्मी से मिलेगी राहत, होगी जोरदार बारिश; मौसम विभाग ने 6 राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

IMD Rain Alert: दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में पिछले कई घंटों से भारी बारिश देखने को मिल रही है. बारिश के चलते लोगों को गर्मी से बहुत राहत है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज 18 जून (18 June Weather Forecast) को भी कई राज्य ऐसे हैं जिन्में बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने 6 राज्यों में आज भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दक्षिण बंगाल, कर्नाटक, केरल और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के अनुसार इन राज्यों में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है. वहीं असम, मेघालय में भी अगले दो दिनों में सबसे ज्यादा बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है.

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 18 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. साथ ही पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है.

आज इन राज्यों में होगी बारिश

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं. इसी बीच 50-70 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा आशंका जताई जा रही है कि इन राज्यों में गुरुवार को भी बारिश हो सकती है.

हफ्ते के अंत तक यहां होगी बरसात

18 से 20 जून के बीच गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में ज्यादातर इलको में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक में भी 18-20 के बीच तेज बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा 20-22 जून को पंजाब, हरियाणा और 19 से 22 जून पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होगी. 19 और 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 20 और 21 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होगी.

दिल्ला में कैसा रहेगा मौसम का हाल (Delhi Weather)

Delhi-NCR में मंगलवार (17 जून) को भी रात में बारिश हुई. IMD ने बुधवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में आज (18 जून) पूरा दिन और रात में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं.

इस बीच दिल्ली में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

ये भी पढ़ें- वीडियो देखिए…दिल्ली में हुई है इतनी जोरदार बारिश, महिपालपुर में नजर आ रहा पानी-ही-पानी

  • भारत एक्सप्रेस
Radha Priya

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

31 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

43 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

1 hour ago