Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम को हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी. हालांकि, कई इलाकों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित भी किया. महिपालपुर सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई.
एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में महिपालपुर का दृश्य दिखाया गया, जहां सड़कें पानी से लबालब हैं और वाहन फंसे हुए नजर आ रहे हैं. बसें, कारें और ऑटो रिक्शा जलभराव के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतें हो रही हैं.
#WATCH | Delhi | Waterlogging in several parts of the National Capital following heavy rainfall.
(Visuals from Mahipalpur area) pic.twitter.com/QgV0Sy7ojx
— ANI (@ANI) June 17, 2025
भारत एक्सप्रेस के वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे तेज हवाओं के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने दिल्ली-एनसीआर को थाम लिया. सड़कों पर ट्रैफिक जाम और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है.

इससे पहले भी दिल्ली में बारिश के कारण जलभराव की समस्याएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार का हाल बेहद खराब है. स्थानीय प्रशासन को जल्द से जल्द स्थिति संभालने की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.
यह भी पढ़िए— Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


