उत्तर प्रदेश

‘उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं युक्त प्रदेश’: योगी सरकार लाई YEIDA की नई स्कीम, 21 प्लॉट्स पर मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की स्थापना

Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA): उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं युक्त प्रदेश’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ग्रेटर नोएडा में मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए एक नई स्कीम लेकर आई है. सीएम योगी के विजन को क्रियान्वित करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-28 में 21 प्लॉट्स के आवंटन की स्कीम लाई है, जिसके जरिए मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स को आमंत्रित किया गया है.

उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मेडिकल डिवाइस पार्क को देश के सबसे बड़े मेडिकल डिवाइस पार्क के तौर पर विकसित किया जा रहा है. ऐसे में इस स्कीम के जरिए न केवल मेडिकल डिवाइस पार्क में निर्माण इकाई लगाने का मौका मैन्युफैक्चरर्स को मिलेगा, बल्कि यह ग्रेटर नोएडा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा. खास बात यह है कि इस स्कीम के जरिए कैंसर केयर, रेडियोलॉजी समेत विभिन्न प्रकार के मेडिकल इंप्लांट्स व उपकरणों की निर्माण इकाई स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त होगा.

मेडिकल डिवाइस पार्क योजना

स्कीम के जरिए 1 हजार स्क्वायर मीटर के 16 तथा 2,100 स्क्वायर मीटर के 5 प्लॉट्स आवंटन के लिए उपलब्ध हैं और इनके प्रीमियम अमाउंट समेत विभिन्न पहलुओं का निर्धारण किया जा चुका है. मेडिकल डिवाइस पार्क योजना के अंतर्गत यीडा द्वारा लाई गई मौजूदा स्कीम के जरिए जिन सेक्टर्स को लक्षित किया जा रहा है, उनमें कैंसर केयर, रेडियोलॉजी, इमेजिंग, आईवीडी, इंप्लांट व मेडिकल केयर से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस, कार्डियो रेस्पिरेटरी मेडिकल डिवाइसेस और रीनल डिवाइसेस व इंप्लांट (कैथेटर समेत विभिन्न उपकरण) मुख्य हैं.

निवेश मित्र और यीडा की वेबसाइट पर ब्‍यौरा

प्रक्रिया के अंतर्गत 1 हजार स्क्वायर मीटर के 16 प्लॉट्स के लिए रेट ऑफ अलॉटमेंट 7,730 रुपए प्रति वर्ग मीटर निर्धारित है, जबकि प्लॉट की प्रीमियम राशि 77.30 लाख और रजिस्ट्रेशन अमाउंट 7.73 लाख निर्धारित है. इसी प्रकार, 2,100 वर्ग मीटर के प्लॉट्स के लिए भी रेट ऑफ अलॉटमेंट वही है और प्रीमियम अमाउंट 1.62 करोड़ और रजिस्ट्रेशन अमाउंट 16.23 लाख रुपए निर्धारित है. प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन शुरू हो चुका है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई है. अधिक जानकारी निवेश मित्र और यीडा की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है.

यह स्कीम कई मायनों में विशिष्ट

यीडा द्वारा मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए लाई गई स्कीम कई मायनों में विशिष्ट है. सेक्टर-28 में स्थित प्लॉट्स यमुना एक्सप्रेसवे के समीप हैं, जहां से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी काफी नजदीक है. ये प्लॉट्स ग्रेटर नोएडा के प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं, जहां से इंटरनेशनल फिल्म सिटी, एफ-1 मोटो जीपी ट्रैक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, डेडिकेटेड एमएसएमई, अपैरल-हैंडीक्राफ्ट व टॉय पार्क भी समीप होंगे, जो इस क्षेत्र की उत्तम कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने के साथ ही वर्ल्ड क्लास एमिनिटीज से युक्त करते हैं.

स्कीम के जरिए निर्माण इकाई स्थापित करने वाले उद्यमों को भविष्य में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से भी उत्तम कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे फ्रेट मूवमेंट समेत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के संचालन में मदद मिलेगी.

आईएएनएस

Recent Posts

अडानी रियल्टी ने संभाले अटके प्रोजेक्ट्स, नई पूंजी से फिर शुरू हुआ निर्माण, घर खरीदारों को मिली उम्मीद

Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…

8 minutes ago

WISE 4.0 में उठी बदलाव की मांग: ‘क से किसान’ की पुरुषवादी सोच बदले और 5-स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में हों ऐसे कार्यक्रम

चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…

11 minutes ago

पीएम मोदी के साथ अपनी कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…

13 minutes ago

वकील के दफ्तर की तलाशी और एडवोकेट क्लाइंट प्रिविलेज से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी अधिकारियों को दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट…

19 minutes ago

एक आइसक्रीम की कीमत 1,000 डॉलर! न्यूयॉर्क की इस खास डेजर्ट ने मचाई चर्चा

New York Ice Cream: न्यूयॉर्क में परोसी जाने वाली करीब $1,000 की लग्जरी आइसक्रीम अपनी…

25 minutes ago