देश

अमरोहा मे आवार कुत्तों ने 7 साल की मासूम को नोच मार डाला, इलाजे के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

रिपोर्ट-अरूण चाहल

Amroha News: यूपी के अमरोहा में आवारा कुत्तों के हमले में 7 साल की मासूम की मौत हो गई. बच्ची अपनी मां के साथ घर से 500 मीटर दूर खेत में गई थी. तभी उधर से गुजर रहे कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. मां ने किसी तरह बच्ची को कुत्तों से छुड़ाया। परिजन खून से लथपथ बच्ची को हसनपुर CHC लेकर भागे. जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया. परिजन बच्ची को दिल्ली ले जा रहे थे. तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर बीझलपुर गांव की है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल पूरा मामला अमरोहा के हसनपुर इलाके के फूलपुर बीझलपुर गांव का है जहां के रहने वाले कुंवरपाल सिंह ने बताया कि कल सुबह मैं काम से घर से बाहर गया था. मेरी पत्नी गेहूं काटने घर से 500 मीटर दूर खेत पर जा रही थी. दोपहर 2.30 बजे मेरी बेटी संजना (7) स्कूल से पढ़ कर आई. पत्नी के पीछे-पीछे वह भी खेत में चली गई. पत्नी गेहूं काटने में व्यस्त थी. बच्ची कुछ दूरी पर खेत में ही खड़ी थी. तभी कुत्तों के झुंड ने अचानक से बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची चीख सुनकर पत्नी दौड़ी. कुत्ते ने उसके गले को दबोच रखा था. पत्नी आगे बढ़ी तो कुत्ते उसकी तरफ भी काटने को दौड़े. पत्नी के शोर मचाने पर आस-पास के खेत में काम करने वाले लोग दौड़े. डंडे से किसी तरह कुत्तों को भगाया.

इलाजे के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

पत्नी ने दौड़कर बेटी को गोद में उठा लिया. उसके गले से खून निकल रहा था. वह खून से लथपथ हो गई थी. गांव के लोग तुरंत बच्ची को घायल हालत में लेकर अस्पताल भागे. सीएचसी में डॉक्टर ने पट्टी-मरहम किया. लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ती जा रही थी. कुछ देर बाद डाॅक्टर ने बच्ची को दिल्ली रेफर कर दिया. रात में बच्ची को लेकर हम लोग दिल्ली जा रहे थे. तभी उसकी मौत हो गई.

बच्ची के मौत के बाद ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

वहीं बच्ची के मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. प्रशासन से कुत्तों को पकड़े की मांग की गई है. जल्द ले जल्द कुत्तों को प्रशासन पकड़वाने का काम करे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

44 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago