देश

हजारीबाग में दहेजखोर पति ने पत्नी को मार डाला , गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के आंगन में दफनाई लाश

रांची – हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है.जहां बड़कागांव थाना इलाके में एक पति  ने अपनी गर्भवती पत्नी पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी. पूजा के मायके वालों का आरोप है कि शशि और उसके घर वाले शादी के बाद छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

इस वारदात से गुस्साये ग्रामीणों ने पूजा का शव उसकी ससुराल के आंगन में ही दफना दिया और वहां पक्की कब्र बना दी. ग्रामीणों ने घर का सारा सामान बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी. इस वारदात को लेकर पूजा के पिता रिंकू साव ने एफआईआर दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने उसके पति शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में ससुर बिदेश साव, सास हीरा देवी, देवर बिक्रम कुमार एवं एक अन्य को नामजद किया गया है. ये सारे लोग फरार बताये जाते हैं.

छह लाख रुपये की मांग

शशि और पूजा एक-दूसरे से प्यार करते थे. यह बात सामने आई तो दोनों परिवारों की सहमति से पिछले जून महीने में उनकी शादी कराई गई थी. उस वक्त पांच लाख 75 हजार रुपये बतौर दहेज दिये गये थे. लेकिन शादी के बाद से ही और छह लाख रुपये की मांग की जाने लगी.इसे लेकर पूजा को प्रताड़ित किया जाने लगा. एफआईआर में बताया गया है कि 27 सितंबर की रात लगभग 10 बजे पूजा कुमारी से मारपीट की गई और इसके बाद उसे गोली मार दी गयी. गोली मारने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया. सबूत छिपाने के लिए खून से लथपथ कपड़े और घर की दीवारों से खून के छिंटे साफ करने की कोशिश की गई है. पूजा तीन महीने की गर्भवती थी. इधर पुलिस गिरफ्त में आया शशि अपनी पत्नी पूजा को जानबूझकर गोली मारने की बात से इनकार करता रहा. उसने कहा कि उसके एक मित्र ने रिवाल्वर रखने के लिए दिया था, जिससे गलती से गोली चल गई. हालांकि बाद में उसने स्वीकार कर लिया कि उसने पूजा को गोली मारी है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

8 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

33 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

45 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago