Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हजारीबाग में दहेजखोर पति ने पत्नी को मार डाला , गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के आंगन में दफनाई लाश

पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

रांची – हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है.जहां बड़कागांव थाना इलाके में एक पति  ने अपनी गर्भवती पत्नी पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी. पूजा के मायके वालों का आरोप है कि शशि और उसके घर वाले शादी के बाद छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

इस वारदात से गुस्साये ग्रामीणों ने पूजा का शव उसकी ससुराल के आंगन में ही दफना दिया और वहां पक्की कब्र बना दी. ग्रामीणों ने घर का सारा सामान बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी. इस वारदात को लेकर पूजा के पिता रिंकू साव ने एफआईआर दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने उसके पति शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में ससुर बिदेश साव, सास हीरा देवी, देवर बिक्रम कुमार एवं एक अन्य को नामजद किया गया है. ये सारे लोग फरार बताये जाते हैं.

छह लाख रुपये की मांग

शशि और पूजा एक-दूसरे से प्यार करते थे. यह बात सामने आई तो दोनों परिवारों की सहमति से पिछले जून महीने में उनकी शादी कराई गई थी. उस वक्त पांच लाख 75 हजार रुपये बतौर दहेज दिये गये थे. लेकिन शादी के बाद से ही और छह लाख रुपये की मांग की जाने लगी.इसे लेकर पूजा को प्रताड़ित किया जाने लगा. एफआईआर में बताया गया है कि 27 सितंबर की रात लगभग 10 बजे पूजा कुमारी से मारपीट की गई और इसके बाद उसे गोली मार दी गयी. गोली मारने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया. सबूत छिपाने के लिए खून से लथपथ कपड़े और घर की दीवारों से खून के छिंटे साफ करने की कोशिश की गई है. पूजा तीन महीने की गर्भवती थी. इधर पुलिस गिरफ्त में आया शशि अपनी पत्नी पूजा को जानबूझकर गोली मारने की बात से इनकार करता रहा. उसने कहा कि उसके एक मित्र ने रिवाल्वर रखने के लिए दिया था, जिससे गलती से गोली चल गई. हालांकि बाद में उसने स्वीकार कर लिया कि उसने पूजा को गोली मारी है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital