नवीनतम

Mohammad Rizwan ऑटोग्राफ देते-देते भूल गये कि वह बहुत बड़ी गलती कर बैठे ,जानिए ऐसा क्या किया उन्होंने

पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में शुरु होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज खेल रही है. 7 मैचों की यह सीरीज पाकिस्तान अपने ही सरजमी पर खेल रही है. टीम ने सीरीज के 4 मैच कराची में खेले हैं और बुधवार को लाहौर के मैदान पर खेले गए पांचवे मुकाबले में उसने इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर सीरीज में 3-2 से बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अहम जीत दिलाई.  इसी मैच से पहले पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज औऱ आईसीसी टी20 रैकिंग में 1 नंबर पर काबिज मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस वीडियो में रिजवान अपने देश के नेशनल झंडे का अपमान कर रहे हैं.

क्रिकेट प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दे रहे थे रिजवान

पाकिस्तान के नेशनल फ्लैग का किया अपमान ?

पाकिस्तानी टीम के बैट्समैन Mohammad Rizwan  का लाहौर में पाचंवे टी20 मैच से पहले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रिजवान अपने प्रशंसकों को  ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान फैंस ऊपर के मंजिल से नीचे ग्राउंड मंजिल पर रिजवान को पाकिस्तानी टीम की जर्सी और नेशनल फ्लैग देकर रिजवान से उनका ऑटोग्राफ ले रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तानी झंडा नीचे जमीन पर गिर गया और रिजवान उसको अपने पैर के सहारे उठाने लगे. इसके बाद उन्होने इसको हाथ के सहारे ऊपर उठाते हुए टेबल पर रखा. लेकिन तब तक रिजवान को यह देश के प्रति सम्मान की भावना कैमरे में  कैद हो चुकी थी. हालांकि यह जानबूझकर नहीं किया होगा लेकिन यह सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है औऱ इसे लेकर रिजवान को तरह-तरह की बाते कहीं जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

8 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

39 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago