थाना सेक्टर-39 पुलिस और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना 12 फरवरी 2025 की रात सेक्टर-46 के पास चेकिंग के दौरान हुई.
पुलिस सेक्टर-46 के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी सेक्टर-47/48 रेड लाइट की ओर से दो कारें आती दिखीं. जब पुलिस ने इन्हें रोकने का इशारा किया, तो कार सवार बदमाश रुकने के बजाय फायरिंग करते हुए सेक्टर-42 के जंगल की ओर भागने लगे.
पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया, जिससे बदमाशों ने गाड़ियों से उतरकर जंगल की ओर भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया.
मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान सहदेव पुत्र सुखदेव सहानी (निवासी: बिहार, वर्तमान पता: गाजियाबाद) के रूप में हुई. वहीं, पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जोगेंद्र सैनी (निवासी: विकास नगर, उत्तम नगर, दिल्ली) और अनस (निवासी: जहाँगीरपुर, गौतमबुद्धनगर). पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खाली कारतूस, चोरी की एक ईको कार और वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार बरामद की.
गिरफ्तार तीनों बदमाश शातिर वाहन चोर हैं और पहले भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं. सहदेव पर 14 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं. जोगेंद्र सैनी और अनस पर भी चोरी और अन्य अपराधों में केस दर्ज हैं. पुलिस इनके अन्य आपराधिक मामलों की जांच कर रही है.
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि ये आरोपी नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं. पुलिस अब इनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.
ये भी पढ़ें- नोएडा पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद
-भारत एक्सप्रेस
अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…
Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…
बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…
ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…
कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…