देश

पूर्णिया नकली मुद्रा तस्करी मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को सात साल की सजा और आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई

पूर्णिया नकली मुद्रा तस्करी मामले में NIA स्पेशल कोर्ट, पटना ने मंगलवार को दो आरोपियों को सात साल की सजा और आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. यह मामला बांग्लादेशी और नेपाली नागरिकों से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा था.

बिहार के रहने वाले मोहम्मद मुमताज और मोहम्मद बैतुल्लाह को NIA मामले RC-01/2020/NIA/DLI में दोषी पाते हुए सजा दी गई. विशेष अदालत ने उन्हें IPC की धारा 489B, 489C, 120B और UAPA की धारा 16 एवं 18 के तहत दोषी करार दिया.

क्या है मामला?

यह मामला तीन दिसंबर 2019 को बिहार के पूर्णिया स्थित सरकारी बस स्टैंड से एक लाख नब्बे हजार पांच सौ रुपये के नकली नोटों की बरामदगी से जुड़ा है. नकली नोट दो हजार और पांच सौ रुपये के मूल्य वर्ग में थे. NIA ने जांच के बाद पाया कि कुल छह आरोपी इस साजिश में शामिल थे. इन आरोपियों ने बांग्लादेश से भारत में नकली नोटों की तस्करी कर देश की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश रची थी.

जांच में सामने आया कि इस मामले में मोहम्मद मुमताज, बिल्टू महतो, गोलाम मुर्तजा उर्फ सीटू, सादेक मिया, मोहम्मद बैतुल्लाह और मोहम्मद मुंशी शामिल थे. NIA की जांच में पता चला कि गोलाम मुर्तजा ने नकली नोटों की खेप मोहम्मद मुंशी से प्राप्त की थी, जिसे बाद में मोहम्मद मुमताज को सौंपा गया. मुमताज, बिल्टू महतो के निर्देश पर काम कर रहा था.


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त उपहारों की प्रथा पर नाराजगी जताई, बेघर लोगों के लिए आश्रय की मांग की


गोलाम मुर्तजा की न्यायिक हिरासत में मौत हो चुकी है, जबकि बिल्टू महतो और मोहम्मद मुंशी अभी भी फरार हैं.

NIA ने मई 2020 से जुलाई 2021 के बीच इस मामले में चार्जशीट दायर की थी. अब तक दो दोषियों को सजा हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

18 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

36 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago