देश

UP News: कौन हैं एकता कौशिक, जिनके घर पड़ा आयकर विभाग का छापा? बेटी की तरह मानते हैं आजम खान

UP News: हाल ही में सपा नेता आजम खान के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था. इस सम्बंध में आजम खान ने बताया था कि उनके घर में पड़े छापे से इनकम टैक्स को कुछ भी नहीं मिला है लेकिन ये नहीं बताया था कि उनके किन-किन रिश्तेदारों व करीबियो के घर में छापा पड़ा है. हालांकि अब ये जानकारी सामने आ रही है कि गाजियाबाद में उनकी मुंहबोली बेटी एकता कौशिक की कोठी में आयकर विभाग ने छापा मारा था. इस तरह से वह अचानक सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर चर्चा में आ गई हैं और अब लोग उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर में जिस कोठी पर आयकर विभाग का छापा पड़ा, उसकी मालकिन एकता कौशिक हैं. एकता आजम खान की मुंह बोली बेटी हैं. सूत्रों के मुताबिक उनके घर में चार दिनों तक आयकर की टीम ने छापेमारी की.  इस दौरान एकता से आय़कर टीम ने करीब 100 से भी अधिक सवाल-जवाब किए. आयकर की टीम कैश और ज्वेलरी के अलावा कई ऐसे आवश्यक दस्तावेज भी आयकर की टीम अपने साथ लेकर गई है, जिसकी छानबीन करेगी.

ये भी पढ़ें- Parliament Special Session Live Updates: ऐतिहासिक होने जा रहा आज का दिन, नए संसद भवन से शुरू होगी सत्र की कार्यवाही

आजम खान के बेहद करीब हैं एकता

आजम खान की बेहत करीबी होने के कारण ही एकता कौशिक भी आयकर विभाग की रडार में आई थीं. बताया जा रहा है कि एकता उनके छोटे बेटे अदीब खान के साथ पढ़ती थीं और आजम उनको अपनी मुंहबोली बेटी भी मानते हैं. रविवार को आजम खान गाजियाबाद पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि एकता कौशिक उनकी बेटी की तरह है. उन्होंने ये भी बताया कि अगर उनकी सगी बेटी भी होती तो शायद इतनी सेवा नहीं कर पाती, जितनी एकता ने की है. आजम खान बताते हैं कि उनकी पत्नी जब बीमार थी तो अस्पताल में एकता कौशिक ने उनकी भरपूर सेवा की थी. वहीं दूसरी ओर उन्होंने ये भी जानकारी दी कि एकता कौशिक जौहर ट्रस्ट से भी जुड़ी हुई हैं. इसीलिए आयकर विभाग ने उनके घर में भी छापेमारी की और उनके घर में भी चार दिन तक रेड चली. आयकर की टीम ने उनके घर से भी कागजात बरामद किए हैं और अब विभाग उनके ऊपर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.

पारितोष शर्मा की बहू हैं एकता

एकता कौशिक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के पूर्व अभियंता पारितोष शर्मा की बहू भी हैं. पारितोष शर्मा ने 2009 में वीआरएस ले लिया था औऱ अपना रियल एस्टेट का कारोबार शुरू किया, जिसमें उनका बहुत लाभ मिला. बताया जाता है कि वह कांग्रेस के भी करीबी रहे. तो इसका भी उनको लाभ मिला और आजम खान से नजदीकियों के चलते भी वह फायदे में रहे क्योंकि जब पारितोष शर्मा ने अपना बिजनस शुरू किया था, उसके कुछ साल बाद ही आजम खान यूपी सरकार में मंत्री बने और इस दौरान एकता कौशिक के ससुर का बिजनेस खूब फला-फूला और आगे बढ़ा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

21 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

30 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

47 minutes ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

51 minutes ago