देश

IT Raid: फोन कॉल्स और Email का नहीं दे रहे जवाब, 300 करोड़ की जब्ती पर कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने साधी चुप्पी

Congress MP Dhiraj Sahu: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड और ओडिशा में स्थित ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी करते हुए करीब 300 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं. 6 दिसंबर को शुरू हुई छापेमारी अब तक 250 करोड़ से ज्यादा रुपयों की गिनती की जा चुकी है. अभी भी गिनती की जा रही है. अब तक की छापेमारी में किसी भी एजेंसी ने पहली बार इतना कैश बरामद किया है. बरामद कैश सबसे ज्यादा ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों से की गई है.

मामले पर धीरज साहू ने साधी चुप्पी

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर सांसद धीरज साहू की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. पीटीआई के हवाले से कहा गया है कि धीरज साहू से इस मामले पर बात करने पर उन्होंने इसपर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. बौध डिस्टिलरी ग्रुप को न्यूज एजेंसी की तरफ से एक ईमेल भी किया गया, लेकिन उसका भी जवाब नहीं आया है. बोलागीर जिले में कंपनी के परिसर में रखी लगभग 10 अलमारियों से 230 करोड़ और बाकी की नकदी टिटलागढ़, संबलपुर और रांची के ठिकानों से जब्त की गई है.आज नोटों की गिनती खत्म हो सकती है.

नोट गिनने के लिए 40 मशीनें लगाई गईं

नकदी रखने के लिए लोहे की अलमारियों के अलावा करीब 200 बैग का इस्तेमाल किया गया था. जिसमें से कुछ बैग अभी तक नहीं खोले गए हैं. आयकर विभाग ने नोट गिनने वाली करीब 40 मशीनों को लगाया है. नकदी को बैंकों तक पहुंचाने के लिए भी कई गाड़ियों को लगाया गया है. 100 से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी तैनात किए गए हैं.

इसे भी पढें: Chhattisgarh New CM: किस फॉर्मूले के तहत छत्तीसगढ़ में सीएम चुनेगी BJP? ओम माथुर ने दिया बड़ा बयान

आयकर विभाग की टीम कंपनी से जुड़े अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज करने में जुटी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, धीरज साहू के घर से 20 करोड़ की नकदी मिली है. छापेमारी में बरामद हुए रुपयों को ओडिशा के सरकारी बैंक की शाखाओं में जमा कराया गया है.

इत्र कारोबारी के यहां से बरामद हुआ था 194 करोड़ कैश

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर में इत्र कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारकर जीएसटी की टीम ने 194 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे. इसके अलावा इस छापेमारी में 64 किलो सोना, 250 किलो चांदी और 600 लीटर चंदन का तेल भी जब्त किया था. इसके अलावा तमिलनाडु में आयकर विभाग ने एक सड़क निर्माण करने वाली फर्म के ठिकानों की तलाशी लेने के दौरान 163 करोड़ रुपये बरामद किए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

5 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

13 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

39 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

54 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

57 minutes ago