देश

UP Politics: “जनता के साथ लूट और छल कर रही है बीजेपी…”, अजय राय ने साधा निशाना, बोले- जल्द शुरू होगी परिवर्तन यात्रा

UP Politics: यूपी में लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है. यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ( Ajay Rai) ने घोषणा की है कि जल्द ही प्रदेश में पदयात्रा शुरू कर कांग्रेस भाजपा सरकार की कमियों को लोगों तक ले जाएगी और भाईचारे का पैगाम भी देगी. उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह लोगों के साथ छल कर रही है और जनता को लूट रही है.

शनिवार को अजय राय उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के चैंबर ऑफ कॉमर्स रोडवेज बस अड्डे के पास सुभाष चंद्र बोस के साथी रहे जनरल शाहनवाज खान की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जल्‍द ही शुरू होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा देश के लिए प्यार, भाईचारे का पैगाम देने के लिए होगी. लोगों को सम्बोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि, जनरल खान जैसी शख्सियत का जुड़ाव मेरठ से रहा है. वे सुभाष चंद्र बोस के साथ रहे, स्‍वतंत्रता सेनानी रहे, मेरठ से सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे. इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रही है और संगठन को मजबूत किया जा रहा है. दावा करते हुए वह बोले कि देश में 2024 के लोकसभा चुनाव में आईएनडीआईए यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें– बरेली-नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, 8 लोगों की जलकर मौत

यूपी में पदयात्रा करेगी कांग्रेस

इस मौके पर अजय राय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में पदयात्रा का आयोजन करने जा रही है. यात्रा का नाम परिवर्तन संकल्प यात्रा है. यह यात्रा देश के क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों की विरासत को बचाने के लिए प्यार-मोहब्बत, भाईचारे का पैगाम देने के लिए होगी. उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा पहले चरण में सहारनपुर से शुरू होकर सीतापुर तक जाएगी.

भाजपा पर बोला हमला

अजय राय ने कहा, “बीजेपी लूट की गारंटी है, जो भाजपा दोहरे मापदंड अपना कर लोगों के साथ छल कर रही है. बीजेपी ने राजस्थान में 450 रुपये और छत्तीसगढ़ में 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर दे रही है, जबकि अन्य राज्यों में 1000 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जा रहा है.” वह आगे बोले कि यह बीजेपी की जनता को लूटने की दोहरी नीति है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आगे बोले, यह सबको याद रखना चाहिए कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख ज्‍यादा वोट मिले हैं. कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

23 minutes ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

40 minutes ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

1 hour ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

2 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

2 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

2 hours ago