देश

मीट कारोबारी के दिल्ली-यूपी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, बिना जानकारी दुबई में कई प्रॉपर्टी खरीदने का आरोप

Delhi: दिल्ली के बेहद पॉश इलाके में आज इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है. मिली जानकारी के अनुसार मीट निर्यातक कम्पनी अल दुआ के दफ़्तर में इनकम टैक्स द्वारा यह छापेमारी की जा रही है. वहीं छापेमारी के दौरान मौके पर इनकम टैक्स विबाग के कई अधिकारियों के अलावा अर्ध सैनिक बल की टीम भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है.

दिल्ली के दूसरे लोकोशनों पर भी छापेमारी

मीट निर्यातक कम्पनी अल दुआ के दफ़्तर जहां इनकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है, वहीं मौके से कंपनी के एक कर्मचारी को लेकर इनकम टैक्स की टीम द्वारा साउथ दिल्ली के दूसरे लोकेशन पर भी सर्च ऑपरेशन और छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: ब्रेजा कार से भागा था अमृतपाल सिंह, पुलिस ने किया बरामद, गैर-जमानती वारंट जारी

दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा में की जा रही है छापेमारी

उत्तर प्रदेश के काफी चर्चित मीट कारोबारी अल अहमद के यहां यह छापेमारी की जा रही है. उनके दफ़्तर के अलावा कंपनी के निदेशकों और आधिकारियों के यहां भी छापेमारी जारी है. इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग के द्वारा दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश और हरियाणा में भी छापेमारी की जा रही है. यूपी के अलीगढ़ में भी इनकम टैक्स विभाग की टीम ने अल दुआ मीट फैक्ट्री के मालिक हाजी जहीर की फैक्ट्री-बंगले और दूसरे अन्य कई ठिकानों को अपने कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है कि स्थानीय अधिकारियों को इस पूरी कार्रवाई से दूर रखा गया है. वहीं इनकम टैक्स के अलावा कई अन्य विभागों की टीम भी इस कार्रवाई में शामिल हो सकती है.

कंपनी का दुबई कनेक्शन

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी और कंपनी से जुड़े कई निदेशकों के कनेक्शन दुबई से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. भारत में अवैध तौर पर करोड़ो रूपये मनी लांड्रिंग करके दुबई में काफ़ी प्रॉपर्टी खरीदने का भी है आरोप है. अल हमद नाम की मीट निर्यातक कम्पनी का मुख्य तौर पर मालिक है हाजी मोहम्मद जहीर. हाजी जहीर अलीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े मीट व्यापारियों में शामिल हैं. भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में उनके यहां से मीट निर्यात किया जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

4 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

12 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

2 hours ago