देश

और कहर ढा सकता है मौसम, चल रही हैं तेज हवाएं, मौसम विभाग ने इन जगहों के लिए जारी की चेतावनी

Weather Update: बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया है. दिल्ली से लेकर देश के तमात इलाकों मे भारी बारीश और बर्फबारी हो रही है. वहीं आगामी कुछ दिनों तक मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश के आसार बने रहेंगे. वही कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलों को इससे बहुत ज्यादा नुकसान होने की आशंका है.

यूपी के इन जिलों को किया गया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की कहना है कि अभी चलने वाली वहा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा से ज्यादा ही है. वहीं होने वाले नुकसान को देखते हुए यूपी के लखनऊ, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, गोंडा, अयोध्या लखीमपुर खीरी, उन्नाव, बाराबंकी, मैनपुरी और रायबरेली के जिलाधिकारियों को अलर्ट किया गया है. मौसम के मिजाज को देखते हुए नुकसान को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.

किसानों पर मौसम की मार सबसे ज्यादा

मौसम के बदलने (बारिश और ओलावृष्टि) के कारण सबसे ज्यादा नुकसान देश के किसानों का हुआ है. जहां खेतों में खड़ी गेहूं-सरसों की फसल अब कटने ही वाली थी वहीं यह अब खराब हो गई है. लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी में बारिश के बाद खेतों में पानी भरा गया है.

इसे भी पढ़ें: Prayagraj: बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पीडीए ने चस्पा किया नोटिस, बुलडोजर एक्शन की तैयारी

मौसम विभाग के मानचित्र में इन राज्यो में यलो अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए मैप में देश के कई राज्यों में आगामी दिनों मेे भारी बारिश होने की आशंका है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत उत्तर-पूर्व के कई इलाकों में विभाग द्वारा बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. देश के कर्नाटक, महाराष्ट्रा और सिक्किम के आसपास के इलाकों में विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

33 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

46 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

59 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago