देश

धर्मांतरण मामले में बद्दो की बढ़ती मुश्किलें, 50 से ज्यादा सवाल पूछेगी पुलिस, बैंक खातों में हुए लेनदेन का भी ब्यौरा निकलवाया

धर्मांतरण मामले में मास्टर माइंड शाहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो से पूछताछ के लिए पुलिस ने करीब 50 से ज्यादा सवाल तैयार किए हुए हैं. इसके साथ-साथ पुलिस बद्दो से जुड़े सभी बैंक खातों को भी खंगालेगी. इन खातों में मोटी रकम का लेनदेन हुआ है. यह बैंक खाते अलग-अलग नाम से खोले गए हैं, लेकिन पुलिस का मानना है कि इन खातों को धर्मांतरण के लिए रकम का लेनदेन करने के लिए किया गया है. कमिश्नरेट पुलिस को बद्दो को ठाणे से गाजियाबाद लाने के लिए 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिला है.

बद्दो को लेकर गाजियाबाद पहुंचने की उम्मीद

कविनगर थाने की पुलिस टीम के फ्लाइट से बद्दो को लेकर मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचने की उम्मीद है. मुंब्रा और गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा में शाहनवाज उर्फ बद्दो को ठाणे की जिला अदालत में पेश किया था. गाजियाबाद पुलिस ने कोर्ट के समक्ष ट्रांजिट रिमांड से संबंधित दस्तावेज पेश किए. कोर्ट ने पुलिस को 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है. कोर्ट ने इस दौरान उसके खाने और सुरक्षा की व्यवस्था भी करने के लिए आदेश दिए हैं. पुलिस ने सुरक्षा और कम समय को देखते हुए बद्दो को फ्लाइट से गाजियाबाद लाने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, देश में 43 जगहों पर आयोजित होगा रोजगार मेला

50 से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार

धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बद्दो से पूछताछ से पहले पूरी तैयारी कर ली है. पुलिस के दो सीनियर अधिकारियों और जांच में शामिल अन्य अधिकारियों ने मिलकर करीब 50 से ज्यादा सवालों का एक लिस्ट तैयार की है. पुलिस ने अब तक की जांच में आए बैंक खातों में हुए लेनदेन का भी ब्यौरा निकलवा लिया है, इन बैंक खातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी. इसके अलावा कितने अन्य लोगों का धर्मांतरण अब तक कराया जा चुका है, बद्दो के तार विदेश से भी जुड़े हैं या नहीं और उसके धर्मांतरण के मॉड्यूल के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

राजस्थान में खनन माफियाओं का तांडव! अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को डंपर से कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Pratapgarh Ranger Crushed By Dumper: राजस्थान में खनन माफियाओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा…

9 minutes ago

एडवोकेट शाह जबीन क़ाज़ी को उर्दू की सेवा के लिए भारत एक्सप्रेस का विशेष सम्मान

‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए किया…

10 minutes ago

कॉकरोच-चींटियां, नकली घी और खुली नालियां, त्योहारों से पहले मुंबई में मिलावटखोरों पर नकेल, 5 रेस्टोरेंट्स पर ताला

त्योहारी सीजन में मुंबई FDA ने मलाड, बांद्रा, वर्सोवा और महालक्ष्मी के 5 फूड आउटलेट्स…

17 minutes ago

उन्नाव में चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा! 2002 में पिता को मरा बताकर हथिया ली नौकरी, पड़ोसी ने कर दिया भंडाफोड़

Unnao Teacher Fraud: उन्नाव में एक बेटे ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स पेश कर अपने पिता को…

55 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत में प्रोफेसर एंगल फेल! क्राइम ब्रांच ने क्या कहा?

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में…

55 minutes ago