Independence Day 2023
Independence Day 2023: देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है. शहर-शहर, गांव-गांव में लोगों ने धुमधाम से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया. पीएम मोदी ने लगातार 10वीं बार लाल किले के प्राचीर से तिरंगा फहराया. ध्वजारोहण के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई. देश के नाम संबोधन के दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए. पीएम मोदी मणिपुर के हालात पर बोलते वक्त भावुक नजर आए.
77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कुछ दिनों से मणिपुर से लगातार शांति की खबर आ रही है,देश मणिपुर के लोगों के साथ है…समाधान केवल शांति से ही पाया जा सकता है. केंद्र और राज्य सरकार समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा, “हमें वो भारत बनाना है…जो पूज्य बाबू के सपनों का था, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था, जो हमारे वीर शहीदों का था, जो हमारी वीरांगनाओं का था, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना जीवन दे दिया था.” पीएम मोदी ने दावा किया कि वो अगली बार फिर लाल किला पर झंडा फहराएंगे. मणिपुर पर शांति का संदेश देते हुए उन्होंने देशवासियों से परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के खात्मे की अपील की.
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए अपने 140 करोड़ ‘परिवारजनों’ के साथ विकास का 3D फार्मूला शेयर किया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता है. ये तीनों मिलकर देश के सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं. पीएम मोदी ने कहा, देश के युवाओं के पास इस समय अवसर ही अवसर है. देश को पिछले 1000 सालों की दासता से आजादी मिली है.
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…
बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में…
भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…
Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…
Anant Singh News: बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने JDU के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज…
Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…