भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के नोएडा हेडक्वार्टर परिसर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की और आजादी के नायकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराया. इस दौरान भारत एक्सप्रेस के डायरेक्टर व ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय भी मौजूद रहे. साथ ही कंपनी के डायरेक्टर संजय स्नेही और सीईओ वरुण कोहली भी मौजूद रहे.
ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में सीएमडी उपेंद्र राय ने भारत एक्सप्रेस के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा, “भारत न्यूज नेटवर्क अपनी टैगलाइन’ सत्य साहस और समर्पण’ की भावना के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है.”
उपेंद्र राय ने कहा, “देश सेवा के लिए जरूरी नहीं है कि हम सीमा पर जाकर लड़ें या फिर किसी बड़े पद पर रहकर ही ये काम करें, इसके लिए हम जहां खड़े हैं या फिर जो कर रहे हैं, उससे भी अपने देश की सेवा कर राष्ट्र को आगे बढ़ने में और समाज को एक नई दिशा देने में अपना योगदान दे सकते हैं. ये कोई छोटा काम भी हो सकता है.”
उन्होंने कहा, “अगर हम नशे के आदी हो चुके हैं या फिर किसी ऐसी चीज से घिरे हुए हैं, जो हमें और इस समाज को आगे बढ़ने में बाधा उत्पन्न कर रहा है तो उसे लड़ने के बजाय हमें उससे बड़े लक्ष्यों को साधना चाहिए. चेयरमैन उपेंद्र राय ने कहा, जब हम किसी बड़े लक्ष्य की तरफ अपना पूरा फोकस रखते हैं तो उससे छोटी चीजें अपने आप ही हारने लगती हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…