Independence Day 2025: आज स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में खुशी और देशभक्ति का माहौल है. कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया.
सभी ने अपने संदेशों में देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प दोहराया. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्स (पहले ट्विटर) पर देशवासियों के लिए एकता और प्यार से जुड़े संदेश लिखे और शुभकामनाएं दीं.
गृह मंत्री Amit Shah का ‘X’ पर पोस्ट
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस ऐतिहासिक दिन भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. उन्होंने लिखा-
“समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वाधीनता सेनानियों को नमन करता हूं. साथ ही, देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक करने वाले वीर जवानों का भी वंदन करता हूं.”
“आइए, हम सब मिलकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के सपनों को चरितार्थ करें और विकसित, आत्मनिर्भर व हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देने का संकल्प लें.”
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वाधीनता सेनानियों को नमन करता हूँ।
साथ ही, देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक करने वाले वीर जवानों का भी वंदन करता हूँ।
आइए, हम सब मिलकर स्वतंत्रता… pic.twitter.com/ZPMbTkXQeu
— Amit Shah (@AmitShah) August 15, 2025
रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनगिनत वीरों के साहस और त्याग को याद करते हुए एक्स पर लिखा-
“सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन केवल हमारी स्वतंत्रता का उत्सव ही नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों के साहस, त्याग और सर्वोच्च निस्वार्थता का पवित्र याद है जिन्होंने हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्रदान किया. आइए, हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लें और एक सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करें.”
Greetings to all fellow Indians on our Independence Day. This day is not just a celebration of our freedom but a sacred remembrance of the courage, sacrifice and supreme selflessness of countless heroes who gave us the honour of a free India. Let us take inspiration from their…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 15, 2025
राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने किया पोस्ट
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा-
“समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. इस राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रभक्त सेनानियों और अमर बलिदानियों को नमन. नए भारत की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत साकार करने में भागीदार बनें.”
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳💐इस राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रभक्त सेनानियों और अमर बलिदानियों को नमन।🙏🏻🇮🇳 नए भारत की समृद्धि और प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सपनों का भारत साकार करने में भागीदार बने। 🇮🇳#IndependenceDay2025… pic.twitter.com/UOdJTIgd5T
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 15, 2025
CM Yogi ने एक्स पर किया पोस्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रथम की भावना का जिक्र करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा-
“प्रदेश वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई! यह पावन दिवस मां भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का पुण्य-प्रतीक है. उन वीर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन, जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र व स्वाभिमानी बना.”
“आज हमारा संकल्प है न्याय, समता, आत्मनिर्भरता और उत्कर्ष पर आधारित उस भारत का निर्माण, जिसका स्वप्न हमारे अमर बलिदानियों ने देखा था. आइए, राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु एकजुट हों. वंदे मातरम! जय हिंद!”
प्रदेश वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!
यह पावन दिवस माँ भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का पुण्य-प्रतीक है।
उन वीर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन, जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र व स्वाभिमानी बना।
आज हमारा संकल्प है न्याय, समता,… pic.twitter.com/gLqun0Uk56
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 14, 2025
ये भी पढ़ें- Independence Day 2025: PM Modi ने राजघाट से किया स्वतंत्रता दिवस का शुभारंभ, शेयर किया देश के नाम पहला संदेश
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



