देश

भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का पीएम मोदी के हाथों होगा उद्घाटन, ढाई लाख से ज्‍यादा लोग जुटेंगे

India AI Impact Expo 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे. यह एक्सपो एआई के क्षेत्र में भारत की ताकत दिखाने वाला बड़ा कार्यक्रम होगा.

एक्सपो कब-कहां चलेगा

यह एक्सपो इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम में आयोजित होगा. यहां नीति और व्यवहार का मेल होगा. इनोवेशन और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल का संगम होगा. साथ ही टेक्नोलॉजी और आम लोगों के बीच जुड़ाव दिखेगा.

कौन-कौन शामिल होंगे

एक्सपो में ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियां, स्टार्टअप, विश्वविद्यालय, रिसर्च संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय पार्टनर एक साथ आएंगे. 13 देशों के पवेलियन लगेंगे, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका शामिल हैं. ये पवेलियन अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दिखाएंगे.

एग्जिबिशन और स्टार्टअप

एक्सपो में 300 से ज्यादा क्यूरेटेड एग्जिबिशन पवेलियन और लाइव डेमो होंगे. ये तीन मुख्य थीम पर आधारित होंगे – पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस. 600 से ज्यादा हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप हिस्सा लेंगे. ये स्टार्टअप ऐसे समाधान दिखाएंगे जो पहले से ही असल जिंदगी में इस्तेमाल हो रहे हैं और दुनिया भर में काम आ सकते हैं.

विजिटर्स और सेशन की संख्या

इस इवेंट में अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स समेत 2.5 लाख से ज्यादा लोग आने की उम्मीद है. 500 से ज्यादा सेशन होंगे, जिनमें 3250 से ज्यादा विशेषज्ञ और स्पीकर शामिल होंगे. ये सेशन अलग-अलग क्षेत्रों में एआई के बदलाव और भविष्य पर चर्चा करेंगे. मकसद है कि एआई से दुनिया के हर व्यक्ति को फायदा मिले. यह एक्सपो ग्लोबल एआई इकोसिस्टम में नई साझेदारी और बिजनेस के नए मौके पैदा करेगा.

मोदी-मैक्रों की मुंबई में ‘सुपर मीटिंग’, AI से लेकर इनोवेशन तक, भारत-फ्रांस की दोस्ती में जुड़ेगा नया अध्याय

Bharat Express Desk

Recent Posts

वृषभ राशि का दैनिक राशिफल: परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय, संतान से मिल सकती है खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…

3 minutes ago