देश

भारत खुद बनाएगा 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान, मोदी सरकार ने इस एयरक्राफ्ट मॉडल को दी मंजूरी, डिफेंस कंपनियों के शेयर चढ़े

भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और घरेलू एयरोस्पेस उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) कार्यक्रम के कार्यान्वयन मॉडल को मंजूरी दे दी है. यह जानकारी रक्षा मंत्रालय (MoD) ने एक आधिकारिक बयान में दी.

मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला भारत की आत्मनिर्भरता (Aatmanirbharta) को बढ़ावा देने और घरेलू रक्षा तकनीक को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस परियोजना का नेतृत्व एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) करेगी, जो इसे उद्योग जगत के साथ मिलकर आगे बढ़ाएगी.

ADA करेगी परियोजना का नेतृत्व

कार्यक्रम का कार्यान्वयन मॉडल इस तरह तैयार किया गया है कि इसमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र को समान अवसर मिलेंगे. कंपनियां अकेले, संयुक्त उद्यम (Joint Venture) या कंसोर्टियम के रूप में भी बोली लगा सकती हैं. शर्त यह है कि बोली लगाने वाली इकाई एक भारतीय कंपनी होनी चाहिए और देश के सभी नियम-कानूनों का पालन करना अनिवार्य होगा.

इस कदम से भारत की घरेलू तकनीकी विशेषज्ञता और उत्पादन क्षमता का लाभ उठाकर AMCA प्रोटोटाइप विकसित करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया जाएगा. जल्द ही ADA इस परियोजना के विकास चरण के लिए एक Expression of Interest (EoI) जारी करेगी.

पहले से मिली जानकारियों के अनुसार, भारत इस 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है. वहीं अमेरिका भारत को अपने F-35 फाइटर जेट्स बेचने की कोशिश कर रहा है.

HAL और निजी कंपनियों के बीच संभावित साझेदारी

इस प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है, जिसमें भारतीय वायु सेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के सदस्य भी शामिल हैं. यह समिति निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है — जिसमें HAL और निजी कंपनियों के बीच संयुक्त उद्यम या डिजाइन और विकास चरणों में साझेदारी के मॉडल शामिल हैं.

गौरतलब है कि HAL पहले से ही लड़ाकू विमानों के निर्माण में बड़ी मात्रा में काम निजी कंपनियों जैसे L&T, Godrej और Azad Engineering को आउटसोर्स करता है. टाटा ग्रुप के पास भी विमान निर्माण का अनुभव है, जो एयरबस के साथ मिलकर भारत में C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का असेंबली कार्य कर रहा है.

हाल ही में बेंगलुरु में 10 से 14 फरवरी तक आयोजित Aero India 2025 में ADA द्वारा डिजाइन किए गए AMCA का फुल-स्केल मॉडल प्रदर्शित किया गया था. यह 25 टन वजनी फाइटर जेट न केवल मानवयुक्त होगा बल्कि मानव-रहित ड्रोन के साथ टीम बनाकर भी ऑपरेशन कर सकेगा. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों का गहरा समावेश होगा.

AI आधारित स्मार्ट फाइटर जेट की झलक

AMCA में AI आधारित इलेक्ट्रॉनिक पायलट, मल्टी-सेंसर डेटा फ्यूजन, पायलट निर्णय सहायता प्रणाली, स्वचालित लक्ष्य पहचान और कम दृश्यता में उड़ान के लिए कॉम्बाइंड विजन सिस्टम जैसी अत्याधुनिक क्षमताएं शामिल होंगी.

ADA का कहना है कि AI का उपयोग इस फाइटर जेट की क्षमताओं को नई ऊंचाई पर ले जाएगा, जिससे यह दुनिया के सबसे उन्नत पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में शामिल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: PM मोदी का पटना में 29 मई को होगा रोड शो, बिहार को देंगे बड़ी सौगातें : BJP प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

38 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

49 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago