BSF Action Against Pakistan: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने सांबा सेक्टर में अपनी एक फॉरवर्ड पोस्ट का नाम “सिंदूर” रखने का प्रस्ताव दिया है. यह वही पोस्ट है, जहां पाकिस्तान ने 10 मई के अंधियारे में ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए थे. हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तानी हमलों का जवाब दिया. हालांकि, भीषण गोलाबारी में BSF के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कॉन्स्टेबल दीपक कुमार और जांबाज सुनील कुमार शहीद हो गए थे.
आज BSF के IG जम्मू फ्रंटियर शशांक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सांबा सेक्टर में फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात महिला सैनिकों ने पाकिस्तानी हमले का बहादुरी से मुकाबला किया था. वहां से सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी, कॉन्स्टेबल मंजीत कौर, मलकीत कौर, ज्योति, सम्पा और स्वप्ना ने पाकिस्तान के विरुद्ध डटकर लड़ाई लड़ी.
7 मई की रात को भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के अंदर मौजूद 9 बड़े आतंकी ठिकाने तबाह किए गए थे, उससे बौखलाए पाकिस्तानियों ने भारत के सीमावर्ती सैन्य ठिकानों पर हमला किया था. हालांकि, 9 और 10 मई की रात को BSF ने सुंदरबनी सेक्टर के लूनी में लश्कर-ए-तैयबा के एक लॉन्चपैड को नष्ट कर दिया, जो इंटरनेशनल बॉर्डर से मात्र 3 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में स्थित था.
आज DIG वीरेंद्र दत्ता ने बताया कि हमको वहां 18-20 आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जो घुसपैठ की फिराक में थे. BSF ने तब एक्शन लेते हुए लूनी को पूरी तरह तबाह कर दिया. इसके अलावा, आरएस पुरा सेक्टर में BSF ने मस्तपुर लॉन्चपैड को भी नष्ट किया, जहां से पाकिस्तानी सैनिक गोलीबारी के दौरान अपनी पोस्ट छोड़कर भाग गए.
DIG एसएस मंड ने बताया कि 8 मई को निगरानी के दौरान बॉर्डर पर 40-50 संदिग्धों की गतिविधि देखी गई, जिसके बाद BSF ने एहतियातन हमला किया. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 9 और 10 मई को अखनूर और अन्य इलाकों में बिना उकसावे के गोलीबारी की. BSF की जवाबी कार्रवाई में कई आतंकी, उनके समर्थक और पाकिस्तानी रेंजर्स घायल हुए. BSF ने अपनी रणनीति और साहस से सीमा पर दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर दिया.
BSF ने सांबा में फॉरवर्ड पोस्ट का नाम “सिंदूर” रखने का प्रस्ताव दिया है. 7 मई की रात को अंजाम दिए गए भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तानियों ने भारत के सीमावर्ती सैन्य ठिकानों पर हमला किया था, तो BSF ने मुंहतोड़ जवाब दिया.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…