देश

पीएम मोदी ने किया भारत-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन का उद्घाटन, बोले- दोनों देशों के बीच बढ़ती कनेक्टिविटी का यह बेहतरीन उदाहरण

India-Bangladesh Friendship: आज के दिन भारत-बांग्लादेश के बीच एक अहम परियोजना की शुरुआत हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच फ्रेंडशिप पाइपलाइन का आज 18 मार्च को उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया था. इस मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रहीं.

दोनों देशों के बीच नए अध्याय की शुरुआत

पीएम मोदी ने उद्धाटन के दौरान कहा कि दोनों देशों के रिश्ते को लेकर नए अध्याय की शुरुआत हुई है. आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि सितंबर 2018 में इसकी नींव हमने रखी थी. मुझे खुशी है कि आज बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ इसका उद्घाटन करने का अवसर आ गया. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मुझे याद है कि कई वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना जी ने 1965 से पहले की रेल कनेक्टिविटी को बहाल करने के अपने विज़न के बारे में चर्चा की थी. उसी समय से दोनों देशों ने मिलकर इस पर बहुत प्रगति की है.

बांग्लादेश के विकास को मिलेगी गति

पीएम मोदी ने इस बात पर विश्वास जताया है कि यह पाइपलाइन बांग्लादेश के विकास को और गति देगी. उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ती कनेक्टिविटी का एक बेहतरीन उदाहरण बताया. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोविड महामारी के दौरान इसी कनेक्टिविटी की वजह से रेल नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश को ऑक्सीजन और अन्य जरूरी सामान भेजने में आसानी रही. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का आभार जताते हुए कहा कि मैं उनके दूरगामी नजरिए को लेकर ह्रदय से उनका अभिनंदन करता हूं.

इसे भी पढ़ें: Ayodhya: रामनवमी पर पूरे नौ दिन मनाया जाएगा श्रीराम जन्म महोत्सव, घर-घर बजेगी ढोलक, गाए जाएंगे बधाई गीत, “रन फॉर राम” का होगा आयोजन

भारत कर रहा बांग्लादेश को 1100 मेगावाट से अधिक बिजली की आपूर्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि आज भारत बांग्लादेश को 1100 मेगावाट से अधिक बिजली की आपूर्ति कर रहा है. मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की पहली इकाई शुरू हो गई है. इसका उद्घाटन पिछले साल PM शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान किया गया था. अब हम दूसरी यूनिट को भी जल्दी शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago