Categories: देश

आजमगढ़ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय, बोले- मैंने कभी नींद और आराम की परवाह नहीं की

Azamgarh International Film Festival: आजमगढ़ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आज से आगाज हो गया है. इस फिल्म फेस्टिवल में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. फिल्म फेस्टिवल में यशपाल शर्मा समेत कई मशहूर कलाकारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए उपेंद्र राय ने एक साक्षात्कार के दौरान मुंबई रहने के दौरान की यादें साझा कीं.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने इस बातचीत के दौरान अपनी बेहद चर्चित स्टोरी के बारे में बात की, जिसने तब तहलका मचा दिया था. उन्होंने बताया, “एक दिन ट्रेन में एक शख्स से यूंही बात होने लगी. इस दौरान उस शख्स ने बताया कि हिंदुस्तान में कुछ प्रजातियां हैं जो मानव मांस खाती हैं. मैंने इसके बारे में जानने की उत्सुकता दिखाई तो उस शख्स ने ढेर सारा मटीरियल दिया और एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया. इस स्टोरी के छपने के बाद काफी हंगामा हुआ और इसका काफी असर भी हुआ.”

उपेंद्र राय ने कहा, “बहुत से लोगों ने मुझसे इस स्टोरी के बारे में पूछा कि आपने कैसे इसे सत्यापित किया और कहां से इसकी जानकारी मिली. कई लोगों को मैंने बात-बात में टाल भी दिया और कई लोगों को इसके बारे में बताया भी.”

इस दौरान उन्होंने अपने एक मित्र के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि जब आप नींद और आराम की परवाह करने लगते हैं तो कहीं न कहीं आप अपने सपनों और जुनून से समझौता करने लगते हैं और मैंने अभी तक नहीं किया.”

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आज से आगाज, मुख्य अतिथि भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय होंगे शामिल

उन्होंने कहा, “किसी को देने के लिए बहुत कुछ इकट्ठा करना जरूरी नहीं है. अगर कटोरा लेकर भिखारी और बुद्ध चौराहे पर खड़े हैं तो दोनों में बहुत गुणात्मक अंतर है. भिखारी कौड़ी-कौड़ी जोड़कर सम्राट बनना चाहता है और बुद्ध सबकुछ छोड़कर कटोरा लेकर खड़े हैं और इतना अर्जित करना चाहते हैं कि एक दिन की भूख मिटाई जा सके.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago