खेल

RCB में शामिल हुआ ये खतरनाक कीवी खिलाड़ी, चोटिल जैक्स की जगह हुई टीम में एंट्री

RCB sign Michael Bracewell: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स की जगह न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल को शामिल किया है. विल जैक्स चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आलराउंडर माइकल ब्रेसवेल चोटिल जैक्स की जगह एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस में टीम से जुड़े हैं. बता दें आईपीएल ऑक्शन में ब्रेसवेल को कोई खरीददार नहीं मिला था. साथ ही ब्रेसवेल का यह पहला आईपीएल सीजन होगा.

माइकल ब्रेसवेल आरसीबी में शामिल

न्यूजीलैंड केऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चोटिल विल जैक्स की जगह चुना है. जैक्स को यह चोट इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे पर लगी थी और वह आईपीएल से बाहर हो गए थे. जैक्स को बेंगलुरु ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि ब्रेसवेल को उनका बेस प्राइज एक करोड़ रुपये ही मिलेगा. वहीं श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में ब्रेसवेल की जगह रचिन रवींद्र को बुलाया गया है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: कौन तोड़ेगा ‘Universe Boss’ के 175 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड? गेल ने दिया जवाब

माइकल ब्रेसवेल का करियर

माइकल ब्रेसवेल ने साल 2022 में न्यूजीलैंड के लिए अपना टी-20 डेब्यू किया था. 16 T20I मुकाबलों में उन्होंने 113 रन बनाने के साथ-साथ 21 विकेट भी अपने नाम किए है. इसके साथ ही 19 वनडे मैचों में उन्होंने 510 रन के अलावा 15 विकेट लिए है. वहीं सात टेस्ट मैचों में 259 रन और 19 विकेट झटके है.

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच का बयान

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टेड ने कहा कि इस साल भारत में वनडे विश्व कप को देखते हुए ब्रेसवेल का आइपीएल में खेलना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, आईपीएल में खेलने से ब्रेसवेल भारतीय परिस्थितियों के आदी होंगे और इससे हमें विश्व कप में फायदा हो सकता है. ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए सात टेस्ट, 19 वनडे और 16 टी20आई खेले हैं. 117 टी20 मैचों में उनके नाम 133 के स्ट्राइक रेट से 2284 रन है, वहीं 6.52 की इकॉनमी से उनके नाम 40 विकेट भी हैं. बेंगलुरु का पहला मैच दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. यह 2019 के बाद उनका पहला घरेलू मुकाबला होगा.

INPUT- IANS

आईएएनएस

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

19 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

19 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

29 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

47 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

59 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

1 hour ago