देश

भारत में कैंपस हायरिंग का आउटलुक बेहतर बना हुआ, 73 प्रतिशत संगठनों को व्यावसायिक वृद्धि की उम्मीद

भारत में कैंपस हायरिंग का परिदृश्य काफी अच्छा बना हुआ है और 73 प्रतिशत संगठनों को मध्यम से उच्च व्यावसायिक वृद्धि की उम्मीद है. यह जानकारी मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई. एओन द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि फाइनेंशियल सर्विसेज, लाइफ साइंस और कंज्यूमर गुड्स जैसे सेक्टर में आशावाद सबसे अधिक है. साथ ही, नए स्नातकों को नियुक्त करने की नियोक्ताओं की इच्छा 2024 की तुलना में मजबूत हो रही है. 220 से अधिक संगठनों के जवाबों पर आधारित ‘कैंपस स्टडी रिपोर्ट 2025-26’ से पता चलता है कि इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल, सामग्री और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्र भी मांग को बढ़ावा दे रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘सर्वे में शामिल 40 प्रतिशत से अधिक कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026 में अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि करने की योजना बनाई है, जो वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद जॉब मार्केट में एक बड़े सुधार की ओर इशारा करता है.’ हायरिंग सेंटीमेंट में इस सुधार के बावजूद, नए स्नातकों के लिए कंपनसेशन ग्रोथ मामूली बनी हुई है. एमबीए और इंजीनियरिंग स्नातकों की कंपनी की कुल लागत (टीसीसी) में मामूली वृद्धि हुई है और यह वृद्धि फिक्स्ड सैलरी हाइक के बजाय जॉइनिंग बोनस और परफॉर्मेंस-लिंक्ड पे के कारण हुई है. संगठन प्रोत्साहन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसमें वेरिएबल पे 10 से 12 प्रतिशत तक है.

एमबीए स्नातकों को शॉर्ट-टर्म इंसेंटिव की पेशकश बढ़ी

रिपोर्ट में पाया गया कि 67 प्रतिशत नियोक्ता एमबीए स्नातकों को शॉर्ट-टर्म इंसेंटिव प्रदान करते हैं. भारत में एओन के पार्टनर और डेटा सॉल्यूशंस हेड रूपांक चौधरी ने कहा, ‘भारत में कैंपस हायरिंग विकसित हो रही है.’ चौधरी ने कहा, ‘संगठन बड़े पैमाने पर भर्ती करने के बजाय सही कौशल, शीघ्र जुड़ाव और लॉन्ग टर्म रिटेंशनस वाले उम्मीदवारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.’

रिपोर्ट वर्कप्लेस कल्चर और विविधता पर बढ़ते ध्यान को भी रेखांकित करती है. सर्वे में शामिल आधे से अधिक संगठनों का मानना ​​है कि कल्चर अलाइनमेंट प्रदर्शन को प्रभावित करता है. रिपोर्ट की प्रमुख लेखिका साची वर्मा ने कहा, ‘कैंपस हायरिंग अब केवल पदों को भरने के बारे में नहीं बल्कि संगठन के भविष्य को आकार देने के बारे में है.’

वर्मा ने जोर देकर कहा कि एक मजबूत लर्निंग और डेवलपमेंट प्रोग्राम के साथ-साथ एक आकर्षक कर्मचारी मूल्य प्रस्ताव, टॉप टैलेंट को आकर्षित करने और उन्हें बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होगा.

ये भी पढ़े: GST सुधार भारत के जलवायु लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम, सौर और पवन उपकरणों पर जीएसटी दर 12 से 5 प्रतिशत किया गया

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

नीट पेपर लीक केस: किन 14 लोगों पर तय हुए आरोप? कबूलने से इनकारा, अब जानें आगे का रास्ता

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…

27 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने AI डिटेक्टर सॉफ्टवेयर पर उठाए सवाल, बोले- इनके भरोसे छात्रों को दोषी न ठहराएं

हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…

28 minutes ago

जल बिन कुंभ स्नान कैसे संभव? उज्जैन में अवैध मजारों पर एक्शन के बीच उठा सवाल

Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…

35 minutes ago

क्या DJ के तेज शोर से जा सकती है जान? जानिए सेहत पर कितना खतरनाक है यह धमाका

शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…

47 minutes ago